• 25/09/2022

BIG BREAKING Congress MLA Resigned : राजस्थान में कांग्रेस के 92 विधायकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

BIG BREAKING Congress MLA Resigned : राजस्थान में कांग्रेस के 92 विधायकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Spread the love

राजस्थान में सचिन पायलट के नाम पर कांग्रेस में बड़ी बगावत हो गई है। सचिन पायलट को सीएम बनाए जाने का विरोध कर रहे है गहलोत कैम्प के 92 विधायकों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

सभी विधायक अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सीपी जोशी को इस्तीफा सौंप दिए हैं। विधायकों का कहना है कि उन्हें सचिन पायलट मंजूर नहीं हैं। वे अपना इस्तीफ देकर आलाकमान को संदेश देना चाहते हैं।

विधायकों का कहना है कि सचिन पायलट ने बीजेपी के साथ मिलकर गहलोत सरकार को गिराने की साजिश रची थी। ऐसे में हमें वो बिल्कुल भी मंजूर नहीं हैं।

इससे पहले आलाकमान ने आज अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे को पर्यवेक्षक बनाकर राजस्थान भेजा था। जहां शाम को उनकी विधायकों के साथ बैठक थी। बैठक में विधायकों से अगले सीएम के नाम को लेकर रायशुमारी करनी थी। हालांकि दोनों नेता विधायकों को अलाकमान के फैसले से अवगत कराने पहुंचे थे। अगले सीएम के तौर पर सचिन पायलट के नाम पर आलाकमान ने अपनी मुहर लगा दी थी। इसी बैठक में आज अशोक गहलोत अपना इस्तीफा देने वाले थे।

इस्तीफा देने के बाद उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ना था। आपको बता दें कांग्रेस में एक व्यक्ति एक पद के नियम के मुताबिक अशोक गहलोत को इसके लिए सीएम पद छोड़ना था।

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत,…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया…