• 13/02/2023

CM सिक्योरिटी में बड़ी चूक, हमले में बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

CM सिक्योरिटी में बड़ी चूक, हमले में बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री
Spread the love

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने सीएम के ऊपर टूटी कुर्सी से हमला कर दिया। हमले में मुख्यमंत्री बाल-बाल बचे। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने तुंरत उन्हें घेरे में ले लिया है।

मामला बिहार के औरंगाबाद का है। सीएम नीतिश कुमार सामाधान यात्रा के दौरान बारुण प्रखंड के कंचनपुर पहुंचे। यहां पंचायत भवन के उद्घाटन के बाद जब सीएम जाने लगे उसी दौरान भीड़ में से किसी ने उनके ऊपर टूटी कुर्सी का टुकड़ा फेंका। कुर्सी का टुकड़ा सीएम नीतिश कुमार के सामने से होता हुए निकला। घटना के तुरंत बाद सीएम सिक्योरिटी के लोगों ने उऩ्हें सुरक्षा के घेरे में ले लिया।

कुर्सी किस ने फेंकी भीड़ की वजह से इसका पता नहीं चल पाया। घटना के पीछे बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोग सीएम से मिलना चाहते थे लेकिन सुरक्षा कारणों से वे उऩके पास नहीं जा पाए। जिसके बाद गुस्से में किसी ने उन पर कुर्सी का टूटा हुआ टुकड़ा फेंका।

इसे भी पढ़ें: अजब-गजब: DRM की बेटी का चोरी हुआ जूता GRP ने खोज निकाला, 1 महीने से 3 एजेंसियां कर रही थी तलाश 

इसे भी पढ़ें: IND vs AUS टेस्ट सीरीज का बदला शेड्यूल, जानिए अब कहां होंगे मैच

इसे भी पढ़ें : बिना टिकट ट्रेन में पकड़े गए बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, और फिर जो हुआ.. 

Related post

छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को…
सेवा सेतु’ केंद्र से 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, समय पर हुआ छात्रा का कॉलेज प्रवेश

सेवा सेतु’ केंद्र से 24 घंटे में मिला आय…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य शासन की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु पोर्टल’ आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही…
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

Spread the loveरायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष 2023 के तेन्दूपत्ता…