• 13/02/2023

बिना टिकट ट्रेन में पकड़े गए बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, और फिर जो हुआ..

बिना टिकट ट्रेन में पकड़े गए बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, और फिर जो हुआ..
Spread the love

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री लोकप्रियता के शिखर पर हैं। नागपुर विवाद के बाद से वे लगातार मीडिया में सुर्खियों पर बने हुए हैं। अपने दिव्य दरबार के लिए प्रसिद्ध धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने पारिवारिक जीवन और अपने निजी जीवन पर भी कुछ न कुछ खुलासा करते ही रहते हैं। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने बेहद दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार वो बगैर टिकट ट्रेन में पकड़े गए और उल्टा टीटीई से ही उन्होंने पैसे ले लिए।

इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो आपकी अदालत में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री शास्त्री पहुंचे हुए थे। सवाल-जवाब के बीच टीटीई द्वारा उनको ट्रेन में पकड़े जाने की घटना का भी जिक्र आया। जिस पर बागेश्वर धाम के प्रमुख ने कहा, “यह तो बताना चाहिए, बिलकुल पकड़े गए थे। लेकिन यह भी बताना चाहिए कि हम टीटीई से ही 1100 रुपए लेकर आए थे। उसी टीटी से लेकर आए थे और जिस वाई-फाई की आपने चर्चा की उसी वाई-फाई के दम पर उसके बाप का नाम बताकर लेकर आए थे।”

इसे भी पढ़ें: अजब-गजब: DRM की बेटी का चोरी हुआ जूता GRP ने खोज निकाला, 1 महीने से 3 एजेंसियां कर रही थी तलाश 

इसे भी पढ़ें: IND vs AUS टेस्ट सीरीज का बदला शेड्यूल, जानिए अब कहां होंगे मैच

 

Related post

Aaj Ka Panchang 26 June 2026: निर्जला एकादशी व्रत पारण आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 26 June 2026: निर्जला एकादशी व्रत…

Spread the loveAaj Ka Panchang 26 June 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 26 जून 2026, शुक्रवार का दिन है. आज ज्येष्ठ…

Aaj ka Rashifal 26 June 2026 : सिंह और…

Spread the loveAaj ka Rashifal 26 June 2026 : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है।…
पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को…

Spread the loveरायपुर : राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और…