• 13/02/2023

Video: शादी में दूल्हा-दुल्हन सहित कांग्रेस नेता के रिश्तेदार करने लगे ताबड़तोड़ फायरिंग, और फिर..

Video: शादी में दूल्हा-दुल्हन सहित कांग्रेस नेता के रिश्तेदार करने लगे ताबड़तोड़ फायरिंग, और फिर..
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस नेता के बेटे की शादी हुई। शादी के रिसेप्शन में दुल्हा-दुल्हन से लेकर एक के बाद एक रिश्तेदारों ने भी जमकर फायरिंग की। सब ने पिस्टल से हवा में गोलियां चलाई। इस पूरे वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया में भी अपलोड कर दिया।

कांग्रेस नेता का नाम राघवेन्द्र प्रताप सिंह हैं, वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी हैं। राघवेन्द्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह की शादी जांजगीर में ही रहने वाली सौंदर्या सिंह के साथ हुई। दो दिन बाद उनके गृह ग्राम रसौटा में रिसेप्शन पार्टी दी गई।

रिसेप्शन पार्टी में अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के अलावा बीजेपी-कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए। पार्टी के दौरान ही परिवार के लोगों ने पिस्टल औऱ रिवाल्वर निकालकर हवाई फायरिंग शुरु कर दी। इस दौरान दुल्हा, दुल्हन सहित परिवार के अन्य लोगों ने भी फायरिंग की। इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: CM सिक्योरिटी में बड़ी चूक, हमले में बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में जांजगीर के एसपी पूरा घटनाक्रम की जांच के लिए थाना प्रभारी पामगढ़ को निर्देशित किया गया है कि ये घटना कहां हुई, किस तरह से हुई और जांच के उपरांत जो भी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

देखिए वीडियो

इसे भी पढ़ें: अजब-गजब: DRM की बेटी का चोरी हुआ जूता GRP ने खोज निकाला, 1 महीने से 3 एजेंसियां कर रही थी तलाश 

इसे भी पढ़ें: IND vs AUS टेस्ट सीरीज का बदला शेड्यूल, जानिए अब कहां होंगे मैच

इसे भी पढ़ें : बिना टिकट ट्रेन में पकड़े गए बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, और फिर जो हुआ.. 

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…