- 26/04/2023
बड़ा नक्सली हमला: जवानों से भरी गाड़ी पर IED ब्लास्ट, 11 जवान शहीद


छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा नक्सली हमला हुआ है। नक्सली हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं। घटना दंते वाड़ा जिले का है। बताया जा रहा है कि अरनपुर में क्षेत्र में नक्सलियों के बड़े कैडर होने की पुलिस को सूचना मिली थी।
जिसके बाद डीआरजी के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद जब फोर्स वापस लौट रही थी। उसी दौरान नक्सलियों ने अरनपुर मार्ग पर आईईडी ब्लास्ट से जवानों से भरी गाड़ी को उड़ा दिया। इस हमले में 10 जवान और 1 ड्राइवर शहीद हो गया है। घटना के बाद अधिकारियों के हाईलेवल मीटिंग जारी है।