• 26/12/2022

भिलाई में होगा टेनिस बॉल क्रिकेट महामुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल

भिलाई में होगा टेनिस बॉल क्रिकेट महामुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल
Spread the love

भिलाई नगर। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा नए साल में भिलाई के खेल प्रेमियों के लिए भव्य टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा यंगिस्तान कप 2023 का आयोजन 6 जनवरी से किया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण में 15 जनवरी तक क्वालीफाइंग मैच का आयोजन खुर्सीपार, रिसाली एवं राधिका नगर में किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्य लीग का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा सारी तैयारियां जोरों पर हैं।

इसे भी पढ़ें: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट, आत्महत्या से ठीक पहले एक्ट्रेस ने शीजान के साथ किया था लंच, 15 मिनट में ऐसा क्या हुआ?

मनीष पाण्डेय

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में समिति द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आय़ोजन किया जा चुका है। आयोजन के माध्यम से समिति का मुख्य उद्देश्य इस्पात नगरी की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के प्रथम चरण में 6 जनवरी से 15 जनवरी तक तीन स्थानों में क्वालीफाइंग मैच का आयोजन होगा जिसके तहत श्रीराम चौक दशहरा मैदान, खुर्सीपार, दशहरा मैदान रिसाली एवं सुपेला थाने के पीछे राधिका नगर में मैच खेले जाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 25 दिसंबर से शुरू कर दिये गये हैं जो 29 दिसंबर तक जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: CBI Arrested: वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को CBI ने किया गिरफ्तार 

यहां मिलेगा रजिस्ट्रेशन फार्म

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि क्वालीफाइंग राउंड के एंट्री फार्म पावर हाउस मां लक्ष्मी स्वीट्स, रंजीत टी स्टाल आजाद मार्केट रिसाली एवं केएच इंटरप्राइजेस, स्लाटर हाउस के समीप से प्राप्त किये जा सकते हैं। एंट्री फार्म के साथ ही आयोजन के नियम एवं कानून संबंधी जानकारी भी उक्त स्थानों से प्राप्त की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : कथावाचक देवकीनंदन महाराज को बम से उड़ाने की धमकी, सउदी अरब से आया कॉल 

ये है नियम

पाण्डेय ने बताया कि क्वालीफाइंग राउंड के सारे मैच दिन में ही खेले जायेंगे, जिसमें 8, 10 एवं 12 ओवर तक के मैच होंगे। इनमें कम से कम 4 बॉलर्स को 2-2 ओवर बॉलिंग करना अनिवार्य है, साथ ही इसमें 2 ओवर का पावरप्ले भी होगा। सारे मैच टेनिस बॉल से खेले जायेंगे एवं अंपायर का निर्णय ही सर्वमान्य होगा। प्रत्येक टीम को अपनी ओर से 14 सदस्यीय स्क्वाड की जानकारी देनी होगी, जिसमें टीम प्रबंधक और कोच भी शामिल होंगे। क्वालीफाइंड राउंड से शीर्ष 6 टीमें मुख्य लीग में प्रवेश लेंगी।

इसे भी पढ़ें : जमकर भड़के CM भूपेश, आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर नहीं होने से नाराज, कहा- क्या विधानसभा से बड़े हो गए राज्यपाल के विधिक सलाहकार… जानिए और क्या कहा

Related post

भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से हड़कंप, स्किड-स्टियर लोडर की चपेट में मजदूर की मौत

भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से हड़कंप, स्किड-स्टियर लोडर…

Spread the loveभिलाई : सेल के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में सोमवार शाम काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोक…
CG Govt Job : सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इन पदों पर बाहरी अभ्यर्थी नहीं कर सकेंगे आवेदन……

CG Govt Job : सरकारी नौकरी के नियमों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने तृतीय…
CG GST Raid: दो जिलों के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर GST की रेड, बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी

CG GST Raid: दो जिलों के 6 व्यापारियों के…

Spread the loveबिलासपुर। स्टेट जीएसटी टीम ने बिलासपुर और मुंगेली के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर जांच कार्रवाई की है। इसमें मुंगेली…