• 15/05/2024

नक्सलियों ने पुलिस अफसर को बनाया निशाना, TI की गाड़ी में IED ब्लास्ट

नक्सलियों ने पुलिस अफसर को बनाया निशाना, TI की गाड़ी में IED ब्लास्ट
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली वारदात में एक टीआई बाल-बाल बचे। आईईडी की चपेट में आने से इंस्पेक्टर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह और आरक्षक एक कार में सवार होकर बीजापुर मुख्यालय आ रहे थे। इसी दौरान फरसेगढ़ और रानीबोदली के बीच नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इस घटना में दोनों सुरक्षित हैं लेकिन कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मीडिया से बात करते हुए एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टी की है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने यहां पर पहले से ही आईईडी लगा कर रखा था। जैसे ही इंस्पेक्टर की गाड़ी वहां पहुंची, उन्होंने आईईडी में ब्लास्ट कर दिया। घटना के बाद इलाके में पुलिस ने सर्चिंग शुरू कर दी है।

Related post

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान, चलेंगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए…

Spread the loveनई दिल्ली।  दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने…
Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष..? जानें प्रतिपदा श्राद्ध की तिथि, मुहूर्त और सर्वपितृ अमावस्या

Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ…

Spread the lovePitra Paksha 2026। हिंदू पंचांग में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह अवधि पूर्वजों के…
CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, विक्रय करते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई…..

CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा…

Spread the loveरायपुर। धार्मिक पर्वों को देखते हुए रायपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन निर्धारित तिथियों पर मांस-मटन की बिक्री और…