• 15/07/2022

जासूसी मामला : पाकिस्तानी जासूस के खुलासे पर घिरे पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस, बीजेपी ने हमला किया तेज, कहा- जनता को जवाब दें

जासूसी मामला : पाकिस्तानी जासूस के खुलासे पर घिरे पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस, बीजेपी ने हमला किया तेज, कहा- जनता को जवाब दें
Spread the love

नई दिल्ली। पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा द्वारा पाकिस्तान के एक यूट्यूब चैनल में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को लेकर किए गए दावे के बाद से ही देशभर में बवाल मचा है। जासूसी के इस गंभीर आरोप को लेकर भाजपा लगातार हामिद अंसारी और कांग्रेस पर हमले कर रही है। इसी क्रम में आज भाजपा प्रवक्ता ने एक प्रेसवार्ता लेकर हामिद अंसारी से सीधा सवाल किया है कि पाकिस्तानी जासूस आखिर भारत में क्या करने आया था!

एक प्रेसवार्ता में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि, शायद कांग्रेस को पाकिस्तान से अत्यधिक प्रेम है, यही वजह है कि केन्द्र की सत्ता में लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में ही पाकिस्तानी जासूस भारत आते हैं और यहां की खुफिया जानकारी लेकर आराम से अपने देश लौट जाते हैं। दूसरी ओर हामिद अंसारी ने अपने उपर लगाए गए आरोपों का ठिकरा सीधे कांग्रेस सरकार पर फोड़ दिया है, अंसारी ने आरोप लगने के बाद कहा था कि उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में कौन आता है, यह जिम्मेदारी सरकार की होती है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस पर सवाल दागते हुए कहा कि, कांग्रेस ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाला। उन्होंने कहा कि 26/11 हमले को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था और देश में एक ऐसा सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें पाकिस्तान के एजेंट भारत आकर बताते हैं कि आतंकवाद से कैसे लड़ा जाए! उस सेमीनार में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के केंद्रीय मंत्री क्या कर रहे थे? सोनिया गांधी को इस सवाल का जवाब देश की जनता को देना चाहिए।

यह है पूरा मामला –
पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा ने हाल ही में एक यू-ट्यूब चैनल को अपना साक्षात्कार दिया था। इस इंटरव्यू में उसने खुलासा किया कि वो तत्तकालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के न्योते पर भारत आए थे, जहां उसे भारत की कई खुफिया जानकारी हासिल हुई थी। वापस पाकिस्तान लौटने पर उसने यह सारी जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को दिया था। मिर्जा के इस इंटरव्यू के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। भाजपा लगातार हामिद अंसारी और कांग्रेस पर हमला कर रही है। इसी क्रम में आज प्रेसवार्ता कर भाजपा ने फिर से कांग्रेस और हामिद अंसारी को घेरने का प्रयास किया है।

इसे भी पढ़ें : इस वजह से द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुनाव जीतना तय…

Related post

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, जानें पूरा मामला

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों…

Spread the loveरिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए…
संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर एक शख्स अंदर घुसा, सुरक्षा बलों ने पकड़ा

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर…

Spread the loveदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था में आज सुबह (22 अगस्त 2025) बड़ी…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…