• 25/01/2025

Gallantry Award: जवानों की वीरता को सलाम, छत्तीसगढ़ के 11 सहित 942 जवानों को वीरता पुरस्कार

Gallantry Award: जवानों की वीरता को सलाम, छत्तीसगढ़ के 11 सहित 942 जवानों को वीरता पुरस्कार
Spread the love

गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक (Gallantry Award) से सम्मानित किया गया। इसमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया।

नक्सल क्षेत्र में तैनात जवानों को सबसे ज्यादा पुरस्कार

जिन 95 वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया उनमें 78 पुलिस कर्मी औऱ 17 अग्निशमन सेवा के कर्मचारी है। इनमें 28 जवान नक्सल क्षेत्र में तैनात हैं, 28 जम्मू और कश्मीर में, उत्तर-पूर्व के 03 जवान और अन्य क्षेत्रों के 36 जवान शामिल हैं।

विशिष्ट सेवा (President’s Medal for Distinguished Service) के लिए 101 राष्ट्रपति पदक (PSM) में से 85 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 07 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड को और 04 सुधार सेवा (Reforms Department) को प्रदान किए गए हैं। सराहनीय सेवा के लिए 746 पदक (MSM) में से 634 पुलिस सेवा को, 37 अग्निशमन सेवा को, 39 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड को और 36 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं>

राज्यवार गैलेंट्री अवार्ड की लिस्ट

वीरता पुरस्कार (Gallantry Award) छत्तीसगढ़ के 11, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 17, जम्मू कश्मीर के 15 पुलिस जवानों को दिया गया। इसके साथ ही असम राइफल्स के एक, बीएसएफ के 5, सीआरपीएफ के 19, एसएसबी के 4 जवानों को भी गैलेंट्री अवार्ड दिया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश फायर विभाग के 16 और जम्मू-कश्मीर के एक फायर विभाग के जवान को यह अवॉर्ड दिया गया।

विशिष्ट सेवा की राज्यवार लिस्ट

विशिष्ट सेवा के तहत अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, असम राइफल्स, एनएसजी, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, एनडीआरएफ, एनसीआरबी, संसदीय मंत्रालय मामले आरएस सचिवालय, रेलवे प्रोटेक्शन, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश (सुधार सेवा) और उत्तराखंड को एक-एक अवॉर्ड दिया गया।

इसके साथ ही बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सीआईएसएफ, एसएसबी, केरल (फायर डिपार्टमेंट), ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड) को दो-दो अवॉर्ड दिया गया।

विशिष्ट सेवा के तहत बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सीआईएसएफ, एसएसबी, केरल (फायर डिपार्टमेंट), ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड) को दो-दो अवॉर्ड दिया गया। दिल्ली पुलिस आईटीबीपी, उत्तर प्रदेश (सुधार सेवा) को 3-3, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से 4-4, उत्तर प्रदेश पुलिस और बीएसएफ को 5-5, सीआरपीएफ-सीबीआई 6, आईबी को 8 अवॉर्ड दिया गया।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…
जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम…

Spread the love00 विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर 00 जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका…