• 30/07/2022

Breaking : 4 IPS अधिकारियों के तबादले, मीणा को दुर्ग के साथ रायपुर की भी कमान, ओपी पाल PHQ अटैच

Breaking : 4 IPS अधिकारियों के तबादले, मीणा को दुर्ग के साथ रायपुर की भी कमान, ओपी पाल PHQ अटैच
Spread the love

द तथ्य डेस्क। राज्य में पदस्थ IPS अफसरों के प्रभारों में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल किया गया है। रायपुर रेंज के आईजी ओपी पाल को हटाकर रेंज का प्रभार बद्री नारायण मीणा को दिया है। मीणा दुर्ग के साथ ही साथ अब रायपुर रेंज की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसे भी पढ़ें : अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पकड़ाया नशीली दवाईयों का जखीरा, युवाओं के खून में जहर घोलने की थी तैयारी, 1 गिरफ्तार


छत्तीसगढ़ गृह विभाग (पुलिस) से जारी आदेशानुसार  IPS ओपी पॉल को नक्सल ऑपरेशन, एसआईबी पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है। इसके अलावा IPS रामगोपाल गर्ग उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया है। IPS  केएल धु्रव उप पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल अभियान, पुलिस मुख्यालय को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला धमतरी, महासमुंद एवं गरियाबंद का नक्सल विरोधी अभियान का पर्यवेक्षण का दायित्व सौंपा गया है।

इसे भी पढ़ें : आजीवन कारावास की सजा काट रहा बच्चों का किडनैपर सेंट्रल जेल से फरार

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
कुख्यात तोमर बंधुओं पर शिकंजा, कुर्क होगी संपत्ति, कोर्ट ने दी मंजूरी, 18 अगस्त तक पेश होने अल्टीमेटम

कुख्यात तोमर बंधुओं पर शिकंजा, कुर्क होगी संपत्ति, कोर्ट…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुख्यात सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं, वीरेंद्र और रोहित तोमर, के खिलाफ रायपुर पुलिस…