• 30/07/2022

आजीवन कारावास की सजा काट रहा बच्चों का किडनैपर सेंट्रल जेल से फरार

आजीवन कारावास की सजा काट रहा बच्चों का किडनैपर सेंट्रल जेल से फरार
Spread the love

द तथ्य डेस्क। दो स्कूली बच्चों के अपहरण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी के फरार हो जाने के बाद से ही जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है, मामला बिलासपुर के केन्द्रीय जेल का है।

इसे भी पढ़ें : छग की पहली क्रिमिनल गैलरी, ऐसे करेगी अपराधियों के धरपकड़ में मदद

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बंदी अनिल कुमार पाठे 30 वर्ष निवासी मुंगेली को दो स्कूली बच्चों के अपहरण के मामले में सजा हुई थी। उसे बिलासपुर जेल में रखा गया था। वर्तमान में उसे 18 दिन का पैरोल मिला था, पैरोल पर वह अपने गांव आया हुआ था। कल शाम उसे वापस जेल दाखिल होना था। देर शाम तक आरोपी बंदी के जेल में वापस न लौटने से जेल प्रशासन ने उसके परिजनों को फोन किया तो पता चला कि परिजन उसे जेल के मुख्य द्वार तक छोड़कर लौटे थे। इसके बाद बंदी के फरार होने का पता चला और हड़कंप मच गया। फरार बंदी के बारे में जानकारी मिली है कि उसे 2018 में दो स्कूली बच्चों के अपहरण और परिजनों से 2 करोड़ की फिरोती मांगने के मामले में पकड़ा था। कोर्ट से उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। अभी कुछ दिन पहले ही उसे पैरोल पर रिहा किया गया था। आरोपी जेल वापस लौटने के बजाए जेल के मुख्य द्वार से ही चकमा देकर भाग निकला है। जेल प्रशासन की शिकायत के बाद अब पुलिस आरोपी बंदी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें : कर्मचारियों के आंदोलन को “आप” का समर्थन, प्रियंका ने कहा-सरकार का यू टर्न कर्मचारियों के साथ धोखा

सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी :
बताया जाता है कि जेल प्रबंधन ने परिजनों से बात करने के बाद तत्काल जेल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। इसी दौरान आरोपी अपने परिजनों के साथ जेल के मुख्य प्रवेश द्वार तक आते दिखा। यहां परिजन थोड़ी देर बातचीत करने के बाद वापस लौट गए थे। आरोपी बंद यहीं खड़ा हुआ था और परिजनों के लौटने के बाद वह जेल के अंदर जाने के बजाए यहीं से वापस निकल गया। इसके बाद आरोपी के भाग जाने की पुष्टि हो गई। जेल के मुख्य प्रहरी ने बंदी के भाग जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
इसे भी पढ़ें : चूहों ने मेडिकल कॉलेज में मचाया आतंक, मरीजों को चढ़ रहे ग्लूकोज तक गटक रहे, प्रबंधन ने निकाला मारने का कॉन्ट्रेक्ट

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…