• 30/07/2022

अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पकड़ाया नशीली दवाईयों का जखीरा, युवाओं के खून में जहर घोलने की थी तैयारी, 1 गिरफ्तार

अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पकड़ाया नशीली दवाईयों का जखीरा, युवाओं के खून में जहर घोलने की थी तैयारी, 1 गिरफ्तार
Spread the love

द तथ्य डेस्क। नशे के सौदागरों पर की जा रही कार्रवाई के बीच महासमुंद पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक नशे के सौदागार को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से लाखों रूपए की नशीली दवाएं आदि जब्त की गई है।

इसे भी पढ़ें : छग की पहली क्रिमिनल गैलरी, ऐसे करेगी अपराधियों के धरपकड़ में मदद

एसपी महासमुंद के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के दौरान कल मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने एनएच-53 में कोमाखान और चौखड़ी के बीच एक संदिग्ध युवक को कई कार्टूनों के साथ पकड़ा। सूचना मिली थी कि आरोपी के पास भारी मात्रा में नशीली दवाईयां रखी हुई हैं, जिसे बेचने की फिराक में वह ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेखर मेहरे पिता अनंतराम मेहरे 30 वर्ष निवासी गम्भारीगुड़ा थाना सिनापाली जिला नुआपाड़ा उड़ीसा बताया।

इसे भी पढ़ें : चूहों ने मेडिकल कॉलेज में मचाया आतंक, मरीजों को चढ़ रहे ग्लूकोज तक गटक रहे, प्रबंधन ने निकाला मारने का कॉन्ट्रेक्ट

आरोपी के कब्जे से बरामद कार्टूनों के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह करते हुए खुद का रमेश मेडिकल स्टोर्स हाथीबांधा जिला भवानीपट्नम में होना बताया। पुलिस ने कार्टून खोलकर देखा तो इसमें नशीली दवाईयों का पूरा खेप था। इस संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी कोई वैध रसीद, दवाई खरीदी का बिल आदि नहीं दिखा सका और पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में नशीली दवाओं का व्यापार करता है और अब तक 50 लाख से अधिक का व्यापार कर चुका है। इस बार भी वह नशीली दवाईयां और सिरप यहां बेचने के लिए आया था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5 कार्टूनों में ESkuf codeine phoysphate & chiorpheniamine mateate syrup (800 शीशी) तथा 2 कार्टूनों में Alpraxolam tabletS IP Praxoo 0.5 mg ( 41270) टेबलेट बरामद किया है। इन दवाओं की कीमत 3 लाख 64 हजार 930 रूपए है। मगर ब्लैक मार्केट में इसकी कीमत 20 लाख रूपए से भी अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 21 नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण जांच में लिया है। इसे महासमुंद पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की गई सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : आसमान से टूटा कहर, आधा दर्जन मौत से गांव में पसरा मातम

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…