• 29/10/2022

BREAKING : कोल माफिया सूर्यकांत तिवारी सरेंडर करने पहुंचा, ED ने मांगी कस्टडी

BREAKING : कोल माफिया सूर्यकांत तिवारी सरेंडर करने पहुंचा, ED ने मांगी कस्टडी
Spread the love

कोल घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग का आऱोपी सूर्यकांत तिवारी ने शनिवार दोपहर रायपुर के विशेष न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सूर्यकांत् तिवारी विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में वकीलों के साथ पहुंचा। जिसके बाद ED के वकील भी न्यायालय पहुंचे। ED के वकीलों ने पूछताछ के लिए उसे जांच एजेंसी को सौंपे जाने की मांग की है। फिलहाल सूर्यकांत तिवारी और ED के वकीलों के बीच जिरह जारी है।

आपको बता दें ED की टीम ने छत्तीसगढ़ में 11 अक्टूबर को सूर्यकांत तिवारी, उनके रिश्तेदारों, IAS अफसरों समीर विश्नोई, जेपी मौर्य, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू सहित अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर छापामारी की थी। ईडी ने IAS समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और सूर्यकांत तिवारी के रिश्तेदार लक्ष्मीकांत तिवारी को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया। ईडी ने आरोपियों के पास से 6.5 करोड़ से ज्यादा नगदी, सोना और हीरा इत्यादि मिलने का खुलासा किया था।

ईडी के पहुंचने से पहले लापता

इससे पहले की ईडी की टीम प्रदेश में कार्रवाई करती उसके पहुंचने की भनक एक दिन पहले ही लग गई थी। मीडिया से लेकर अधिकारियों के बीच इसे लेकर चर्चे शुरु हो गए थे। 11 अक्टूबर को ईडी की टीम के पहुंचने से पहले ही सूर्यकांत तिवारी फरार हो गया था। उसके अलावा एक और आईएएस अफसर रानू साहू अपने सरकारी आवास से गायब मिली थी। ईडी ने उनके आवास को सील कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने भी सरेंडर कर दिया था।

छत्तीसगढ़ में बड़े कोल घोटाले का खुलासा

ईडी ने छत्तीसगढ़ में बड़े कोल घोटाले का खुलासा किया था। ईडी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि कोयला कारोबारियों, राजनेताओं, वरिष्ठ नौकरशाहों और दलालों ने एक कार्टेल बनाकर पूरे घोटाले को अंजाम दिया। जिसका सरगना सूर्यकांत तिवारी है। जिसके माध्यम से कोयले में प्रति टन 25 रुपये की लेव्ही (अवैध वसूली) की जा रही थी। ईडी ने इस पूरे मामले में राज्य के कई अधिकारियों की भूमिकाओं पर सवाल उठाया है। वहीं इस मामले में कई बड़े अधिकारी ईडी की जांच के दायरे में हैं।

कौन है सूर्यकांत तिवारी जिसके ठिकानों पर IT के बाद ED की रेड पड़ी ? इस वजह से रहा है चर्चा में

ED RAID : छत्तीसगढ़ में बड़े कोल घोटाले का पर्दाफाश, नौकरशाह, राजनेता, कोल माफिया और दलालों ने कार्टेल बनाकर दिया अंजाम, प्रतिदिन 2 से 3 करोड़ की होती थी अवैध वसूली, ऐसे हो रहा था कोयला का काला खेला

 

 

 

 

Related post

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण…

Spread the love00 वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार, जल संरक्षण एवं…
खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण

खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82…

Spread the loveखाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण रायपुर – खरीफ वर्ष 2026…

रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर में ट्रैफिक समस्या पर प्रभावी रूप से एक्शन लेने के लिए पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम…