• 16/02/2023

BREAKING: बस्तर में BJP नेताओं की हत्या की NIA करेगी जांच? DGP जुनेजा ने केन्द्रीय जांच एजेंसी को लिखा पत्र

BREAKING: बस्तर में BJP नेताओं की हत्या की NIA करेगी जांच? DGP जुनेजा ने केन्द्रीय जांच एजेंसी को लिखा पत्र
Spread the love

हाल ही में बस्तर में नक्सलियों द्वारा भाजपा नेताओं की हत्या के मामले ने सियासी रंग ले लिया है। लोकसभा में मामला उठने के बाद और 12 विधानसभा में बीजेपी द्वारा आज घेराव के ऐलान के बीच सरकार ने केन्द्रीय जांच एजेंसी NIA से मामले की जांच की मांग की है।

छत्तीसगढ़ के डीजीपी ने एनआईए के महानिदेशक को इसे लेकर पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने तीनों जन प्रतिनिधियों की हत्या की जांच की मांग की है। पत्र में कहा गया है, “माओवादियों का इलाका लगातार सिकुड़ने से नक्सली बौखलाहट में नक्सली बौखलाहट में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के प्रयास से विगत वर्षों में नक्सली उन्मूलन में सफलता मिली।”

आपको बता दें लोकसभा में बीजेपी सांसद अरुण साव ने तीनों नेताओं की हत्या का मामला उठाया था और मामले की जांच की मांग की थी। मामले को सियासी तूल पकड़ता देख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के नेताओें की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए थे।

Related post

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से…

Spread the loveदुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह…
प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की मुलाकात, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग

प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्वच्छता निरीक्षक संघ, मुख्यालय रायपुर के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी स्वच्छता निरीक्षक अभ्यर्थियों ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में…
उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का…

Spread the love0 नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा रायपुर।…