• 08/06/2024

चुनावी जश्न खत्म होने से पहले पूर्व जिला अध्यक्ष ने खुद को मार ली गोली, पार्टी ने छीन लिया था पद

चुनावी जश्न खत्म होने से पहले पूर्व जिला अध्यक्ष ने खुद को मार ली गोली, पार्टी ने छीन लिया था पद
Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में शानदान प्रदर्शन किया है। सपा ने 32 सीटों पर कब्जा करके बता दिया कि पार्टी का दबदबा अभी भी बरकरार है। लेकिन जीत का जश्न अभी खत्म हुआ नहीं था कि सपा से एक दुखद खबर आ गई।

दरअसल मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने शनिवार सुबह खुदकुशी कर ली। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि डीपी यादव खुदकुशी क्यों की है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने आज सुबह अपने ही आवास में खुद को गोली मार ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया और उनके आवास पहुंचने लगे।

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान डीपी यादव को जिला अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर जयवीर सिंह यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। फिलहाल अभी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। घटनास्थल पर भारी भीड़ लगी हुई है।

Related post

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की…
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे…

Spread the loveकैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर– उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के…