• 12/11/2022

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने पर छात्र की पिटाई, जबरन बुलवाया अल्लाह-हू-अकबर

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने पर छात्र की पिटाई, जबरन बुलवाया अल्लाह-हू-अकबर
Spread the love

तेलंगाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 1 नवंबर को ICFAI बिजनेस स्कूल के कुछ छात्रों ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के लिए परिसर में एक छात्र की पिटाई कर दी. हालांकि मामला अब पुलिस के संज्ञान में आया है. पुलिस ने कई धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी.

दरअसल, पूरा मामला प्रदेश के आईबीएस कॉलेज के हॉस्टल का है. तेलंगाना पुलिस के मुताबिक ने शनिवार 12 नवंबर को आईबीएस कॉलेज के एक हॉस्टल के कमरे में एक स्टूडेंट की रैगिंग करने के आरोप में कुछ छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने छात्रों पर हत्या के प्रयास का भी FIR दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने परिसर में अपने हॉस्टल के कमरे में 15-20 शख्स द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की थी.

मामले को लेकर SHO शंकरपल्ली ने कहा कि 1 नवंबर को ICFAI बिजनेस स्कूल के कुछ छात्रों ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के लिए परिसर के छात्रावास के कमरे में एक छात्र की पिटाई की. उससे जय माता दी और अल्लाह हू अकबर के नारे लगवाए गए. उन्होंने कहा कि टीएस प्रोहिबिशन ऑफ रैगिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने कहा कि पीड़ित छात्र की शिकायत पर तेलंगाना रैगिंग निषेध अधिनियम की धारा 307, 323, 450, 342, 506 आर/डब्ल्यू 34 आईपीसी, धारा 4 (i) (ii) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

बता दें कि मामला तब सामने आया जब घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारल हो गया. वायरल वीडियो में कुछ छात्रों को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए पीटा गया. लड़कों को उसे अल्लाह हू अकबर कहने के लिए मजबूर करते हुए भी सुना गया. वहीं अन्य लोगों ने कहा कि उसकी विचारधारा को ठीक कर देंगे, उसे मार कर कोमा में डाल देंगे.

Related post

VIDEO: रिश्वत लेते धराया सब इंस्पेक्टर, अफसरों को देख पैसे मुंह में ठूंसा और फिर…

VIDEO: रिश्वत लेते धराया सब इंस्पेक्टर, अफसरों को देख…

Spread the loveस्टेट विजलेंस की टीम ने 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार…
‘राम नाम जपना, पराया लीडर अपना…’, विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में BJP पर हमलावर हुईं ये नेता…

‘राम नाम जपना, पराया लीडर अपना…’, विधायकों के खरीद-फरोख्त…

Spread the loveतेलंगाना के सीएम केसीआर (KCR) की बेटी कविता ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा…
बड़ी खबर: नकली हथियार का लाइसेंस चलाने वाले रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बंदूके और कारतूस बरामद

बड़ी खबर: नकली हथियार का लाइसेंस चलाने वाले रैकेट…

Spread the loveतेलंगाना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. यहां पुलिस ने नकली हथियार का लाइसेंस चलाने वाले रैकेट का…