• 02/10/2022

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर टेंपो को मारी टक्कर, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर टेंपो को मारी टक्कर, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत
Spread the love

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक लोडर टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है.

दरअसल, पूरी घटना जिले के अहिरवां फ्लाईओवर की है. बताया जा रहा है कि एक परिवार के लोग पूजा और दर्शन करने के लिए जा रह थे. इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर टेंपो को टक्कर मार दी. जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

वहीं घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची. राहत और बचाव का काम किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर के विंध्याचल धाम जाते वक्त रास्ते में ये हादसा हुआ. बच्चे के मुंडन के लिए परिवार के सदस्यों को लेकर विंध्याचल जा रहा लोडर कानपुर के अहिरवां फ्लाईओवर के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

कानपुर के डीएम विशाख जी अय्यर ने बताया कि अहिरवां में एक हादसा हुआ है जिसमें 5 लोगों की मृत्यु हो गई है. परिवार के लोग पूजा और दर्शन के लिए जा रहे थे. 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज जारी है.

Related post

रफ्तार का कहर: बाइक सवार तीन लोगों को डंपर ने बुरी तरह रौंदा , सड़क पर बिखरे टुकड़े..

रफ्तार का कहर: बाइक सवार तीन लोगों को डंपर…

Spread the loveकानपुर में मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी ।इसके बाद…
कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की…

Spread the loveराजस्थान के अनूपगढ़ में शुक्रवार को रायसिंह नगर से सलेमपुर मार्ग पर एक कार ओवरटेक करते समय ट्रक से…
ड्राइवर को आई झपकी! डिवाइडर को तोड़ते ट्रक से जा भिड़ी बस , चार की मौत 30 गंभीर रूप से घायल

ड्राइवर को आई झपकी! डिवाइडर को तोड़ते ट्रक से…

Spread the loveकन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह आलू लदे ट्रक और स्लीपर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो…