- 14/03/2026
CG : मैनपाट में बनेगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन आवासीय परिसर, 12 एकड़ जमीन आवंटित

सरगुजा:छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में अब आधुनिक पर्यटन और आवासीय सुविधाओं से युक्त एक बड़ा पर्यटन परिसर विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए करीब 4.80 हेक्टेयर यानी 12 एकड़ भूमि गृह निर्माण मंडल को आवंटित की है।
यह परियोजना अटल विहार योजना के तहत तैयार की जाएगी, जिसमें पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगीप्रस्तावित परिसर में वेलनेस सेंटर, हर्बल स्पा, मिलेट्स कैफे, स्विमिंग पूल और क्लब हाउस जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
साथ ही पर्यटकों को प्रकृति और स्थानीय संस्कृति का अनुभव देने के लिए ट्री हाउस, कॉटेज और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए विशेष क्षेत्र भी बनाया जाएगा। इस परियोजना से मैनपाट में पर्यटन गतिविधियों को नया बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।





