• 09/08/2024

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, शिक्षक सहित 3 गिरफ्तार

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, शिक्षक सहित 3 गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में लिफ्ट देने के बहाने एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रमोद सिंह चंदेल जो कि पेशे से शिक्षक है। उसके दो साथी यजुवेंद्र सिंह चंदेल और अखिलेश सिंह चंदेल शामिल है।

मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। महिला की शिकायत के मुताबिक बुधवार को वह अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान पूर्व परिचित शिक्षक प्रमोद सिंह चंदेल वहां पहुंचा और उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया। कार में पहले से उसके दो साथी यजुवेंद्र सिंह चंदेल और अखिलेश सिंह चंदेल भी मौजूद थे।

आरोपी उसे रिस्दा धान मंडी के पास सूनसान जगह ले गए औऱ तीनों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे वहीं छोड़कर तीनों मौके से भाग खड़े हुए। जैसे-तैसे महिला अपने घर पहुंची औऱ परिजनों को आप बीती बताई। जिसके बाद उसने मस्तूरी थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…