• 09/08/2024

Breaking: मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, लेकिन थाना में लगानी होगी हाजिरी, जानें किन शर्तों पर मिली राहत

Breaking: मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, लेकिन थाना में लगानी होगी हाजिरी, जानें किन शर्तों पर मिली राहत
Spread the love

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली हैा। कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी है। सिसोदिया पिछले 17 महीने से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कथित शराब घोटाले में ट्रायल शुरू होने में हुई देरी के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज दोनों केस में पूर्व डिप्टी सीएम को जमानत दी है।

जस्टिस गवई ने कहा कि 17 महीने की लंबी कैद और मुकदमा शुरू न होने के कारण उन्हें सुनवाई के अधिकार से वंचित किया गया है। कोर्ट ने कहा कि 400 से ज्यादा गवाहों को देखते हुए जल्दी ही इसका ट्रायल पूरा होने की संभावना भी नहीं दिखती।

आप नेता को जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो समाज के सम्मानित व्यक्ति है। उनके भागने की आशंका भी नहीं है। इस मामले में ज्यादातर सबूत जुटाए जा चुके हैं। इसलिए उनके साथ छेड़छाड़ की ज्यादा संभावना भी नहीं है। गवाहों को डराने की आशंका के चलते उन पर शर्तें लगाई जा सकती है।

कोर्ट ने जमानत देते हुए दो बड़ी शर्तें लगाई है। सिसोदिया को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा साथ ही उन्हें हर सोमवार को थाना में हाजिरी भी लगानी होगी।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…