• 13/08/2024

Breaking: छत्तीसगढ़ में यहां खुलेगी देश की पहली लीथियम खदान, विदेशों पर निर्भरता होगी खत्म, जानें इसका उपयोग और क्यों है ये महत्वपूर्ण

Breaking: छत्तीसगढ़ में यहां खुलेगी देश की पहली लीथियम खदान, विदेशों पर निर्भरता होगी खत्म, जानें इसका उपयोग और क्यों है ये महत्वपूर्ण
Spread the love

छत्तीसगढ़ में देश की पहली लीथियम खदान शुरू होने जा रही है। सूबे के कोरबा जिले के कटघोरा में खुलने वाली लीथियम की यह खदान देश की पहली खदान है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसकी जानकारी दी है। जिओलाजिकल सर्वे आफ इंडिया द्वारा किए गए एक सर्वे में कटघोरा के लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में लीथियम के बड़ा भंडार होने की पुष्टि हुई है।

जायसवाल ने कहा कि कटघोरा में शीघ्र ही शुरू होने वाली लीथियम की खदान देश की पहली लीथियम खदान होगी। वर्तमान में लीथियम एक अहम धातु है जिससे राज्य और देश विकास की नई दिशा की तरफ अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि लीथियम खदान के शुरु हो जाने से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा और विकसित भारत, 2047 के योगदान में छत्तीसगढ़ के लीथियम भंडार का बड़ा योगदान होगा।

गौरतलब है कि भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ सहित बिहार, गुजरात, झारखण्ड, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में स्थित 20 क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स का ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन हेतु एमएसटीसी पोर्टल में एनआईटी जारी किया गया है।

इन 20 ब्लॉक्स में से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा क्षेत्र में लिथियम एंड आरईई ब्लॉक भी शामिल है। लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में जीएसआई द्वारा प्रारंभिक सर्वे में लगभग 10 पीपीएम से 2 हजार पीपीएम लिथियम कन्टेन्ट पाया गया है। ब्लॉक में रेयर अर्थ एलिमेंट की भी उपस्थिति पाई गई है। क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल्स की आवश्यकता रिन्यूवेबल एनर्जी, रक्षा, कृषि, फार्मास्युटिकल, उच्च-तकनीकी इलेक्ट्रानिक्स, दूरसंचार, परिवहन आदि में होती है। इस खनिज के मामलों में वर्तमान में देश आयात पर निर्भर है।

Related post

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में होगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैच, जानिए कब और कितने में मिलेगी टिकट……

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में होगा…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला T20 क्रिकेट का रोमांच…
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 31 नए स्थान राम वनगमन पथ के रूप में होंगे विकसित

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 31 नए स्थान राम…

Spread the loveरायपुर। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पर्यटन,…
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक, राज्य सरकार को दिए ये निर्देश …

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सहायक शिक्षक और…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाई कोर्ट की…