• 13/08/2024

नक्सलियों का मिला खजाना, नोटों की गड्डियां देख जवानों के उड़े होश, विस्फोटकों और हथियारों का जखीरा भी बरामद, क्या थे माओवादियों के मंसूबे?

नक्सलियों का मिला खजाना, नोटों की गड्डियां देख जवानों के उड़े होश, विस्फोटकों और हथियारों का जखीरा भी बरामद, क्या थे माओवादियों के मंसूबे?
Spread the love

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई हुई है। गरियाबंद-धमतरी पुलिस ने नक्सलियों के ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। मौके से पुलिस ने 38 लाख रुपए कैश बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की उड़ीसा स्टेट कमेटी के धमतरी गरियाबंद नुआपाडा डिवीजन के नक्सलियों ने इन पैसों को डंप करके रखा था। मौके से 23 BGL, 13 डेटोनेटर और भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुआ है।

रायपुर रेंज के अंदर की अंदरूनी इलाकों में नक्सली गतिविधियों होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कई व्यापारियों से लेवी की वसूली की थी और इसी रकम को डंप करके गरियाबंद में छुपा रखा था। इसके अलावा धमतरी के भी कई क्षेत्रों में पैसे छुपा के रखे गए थे।

जानकारी पुख्ता होने पर पुलिस ने अपनी टीम तैयार की और अलग-अलग क्षेत्र में सर्चिंग के लिए उस भेजा। इस दौरान धमतरी गरियाबंद की सीमा पर और पेंड्रा के जंगलों से भी गड्ढे से पैसे बरामद हुए। पुलिस ने बताया है कि विस्फोटक सामग्री को रखने के बाद उसे मिट्टी और झाड़ियां से छुपा दिया गया था।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…