• 29/05/2024

ACM रैंक की महिला नक्सली गिरफ्तार, 5 लाख का था इनाम

ACM रैंक की महिला नक्सली गिरफ्तार, 5 लाख का था इनाम

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस ने एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला नक्सली बारसे मुये एसीएम रैंक की थी और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। महिला नक्सली के पास से पुलिस ने एक टिफिन बम और अन्य सामग्रियां बरामद की है। गिरफ्तार की गई महिला नक्सली मलांगीर एरिया कमेटी की डॉक्टर टीम की कमांडर भी रही है।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के सत्ता संभालने के साथ ही सूबे में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ दी गई है। फोर्स लगातार ज्वाइंट ऑपरे्शन चलाकर नक्सलियों पर अटैक कर रही है। पिछले डेढ़-दो महीने के भीतर फोर्स ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया है।