• 06/09/2023

रिश्वत का Video: छत्तीसगढ़ में यहां उप पंजीयक रिश्वत लेते कैमरे में कैद, वीडियो वायरल

रिश्वत का Video: छत्तीसगढ़ में यहां उप पंजीयक रिश्वत लेते कैमरे में कैद, वीडियो वायरल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडिया में एक अफसर रिश्वत लेते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो जिला उप पंजीयक कार्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में जिला उप पंजीयक कार्यालय के रजिस्ट्रार विलियम एक्का पैसा लेते नजर आ रहे हैं। उप पंजीयक ये पैसा जमीन रजिस्ट्री कराने आए लोगों से ले रहे हैं। वीडियो में एक्का ज्यादा पैसों की डिमांड करते नजर आ रहे हैं। जिस पर पैसा देने वाला व्यक्ति कहता है कि महाराज आदमी हूं ज्यादा पैसा नहीं दे सकता। जिस पर विलियम एक्का कहते हैं कि पूजा पाठ करने वाला ज्यादा चढ़ावा लेता है।

व्यक्ति कहता है कि सब ऑनलाइन हो गया है। एक्का कहते हैं ऑनलाइन नहीं हुआ है। रजिस्ट्री कराने आए उस व्यक्ति से उप पंजीयक पूछते हैं कि कितना पैसा है। जिस पर व्यक्ति बताता है कि दो हजार है। इस पर एक्का कहते हैं कि 3 हजार करो, ज्यादा नहीं बोलूंगा आप से.. व्यक्ति कहता है क्षमा कीजिए.. पिछली बार कुनकुरी में आपको इतना ही दिया था।

दोनों में पैसे के मोल भाव के बीच उप पंजीयक दो हजार रुपये की रिश्वत रख लेते हैं। यह वीडियो उस दौरान वहां खड़े किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो कब का है इसका पता नहीं चल पाया है।

मामले में पत्रकारों ने उप पंजीयक एक्का से वायरल वीडियो के बारे में सवाल किया तो, उप पंजीयक जवाब देने से बचते रहे।

देखिए वीडियो

 

Related post

Aaj ka Rashifal 14 August 2026: इन 5 राशियों को होगा फायदा, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj ka Rashifal 14 August 2026: इन 5 राशियों…

Spread the love14 August 2026 Horoscope: आज चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे, जिससे मेष से मीन तक सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव…
स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा, राष्ट्र को करेंगे संबोधित

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा,…

Spread the loveनयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करते हुए ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय…
CG – पत्नी की इस आदत ने पति को किया परेशान, फिर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना…

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को…

Spread the loveपेंड्रा/गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे…