• 08/04/2026

छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र अजय बिसेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त किए गए राज्य सैनिक बोर्ड के डायरेक्टर

छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र अजय बिसेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त किए गए राज्य सैनिक बोर्ड के डायरेक्टर
Spread the love

रायपुर।राजधानी रायपुर के लिए गर्व का क्षण है। छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र कमोडोर अजय सिंह बिसेन (रिटायर्ड) ने 7 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक बोर्ड के डायरेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। कमोडोर अजय बिसेन ने भारतीय नौसेना में करीब 35 वर्षों तक सेवा देते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

बता दें कि, अपने लंबे करियर में उन्होंने देश की सुरक्षा और नौसेना के आधुनिकीकरण में अहम योगदान दिया। छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक बोर्ड के डायरेक्टर के रूप में अब वे पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Commodore Ajay Bisen: उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। जिसमें  नेवल डॉकयार्ड, मुंबई में जनरल मैनेजर, नेवल प्रोजेक्ट्स, मुंबई में डिप्टी डायरेक्टर जनरल, नेवल क्वालिटी एश्योरेंस, नई दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर जनरल, अंडरवाटर रेंजेस के डायरेक्टर, नेवल कमांड और हेडक्वार्टर में सीनियर स्टाफ पद शामिल है। उनके सफल कार्यकाल के लए पूर्व सैनिक समुदाय और  सेंट पॉल स्कूल के मित्रों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Related post

आज सावन के आखिरी सोमवार जरूर करें ये काम, भोलेनाथ की कृपा से दूर होंगी परेशानियां!

आज सावन के आखिरी सोमवार जरूर करें ये काम,…

Spread the loveरायपुर। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। आज सावन का आखिरी…
छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट…

Spread the love00 स्थानीय छात्र हितों के साथ किसी भी तरह की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त: श्री श्याम बिहारी जायसवाल 00…
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का…

Spread the loveसौर ऊर्जा के विस्तार से ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़ मार्च 2027…