• 07/09/2022

CM अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र, सरकारी स्कूलों को लेकर कह दी ये बड़ी बात…

CM अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र, सरकारी स्कूलों को लेकर कह दी ये बड़ी बात…
Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा है. अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से देश के सभी सरकारी स्कूलों को एक साथ अगले 5 साल में शानदार बनाने के लिए योजना बनाने और उस पर कार्य करने की मांग की है.

केजरीवाल ने देश के सभी सरकारी स्कूलों को एक साथ अगले 5 साल में शानदार बनाने के संबंध में पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में लिखा कि ‘मुझे मीडिया से पता चला है कि केंद्र सरकार ने देश भर में 14 हजार 500 स्कूलों को अपग्रेड करने की योजना बनाई है. ये बहुत अच्छी बात है. पूरे देश में सरकारी स्कूलों की हालत बहुत खराब है. उनको अपग्रेड और आधुनिक बनाने की बहुत जरूरत है.

अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में कहा कि देशभर में रोज 27 करोड़ बच्चे स्कूल जाते हैं. इनमें लगभग 18 करोड़ बच्चे सरकारी स्कूलों में जाते हैं. देश में 80 फीसद से ज्यादा सरकारी स्कूलों की हालत किसी कबाड़खाने से भी ज्यादा खराब है. अगर करोड़ों बच्चों को हम ऐसी शिक्षा दे रहे हैं, तो सोचिए भारत कैसे विकसित देश बनेगा.

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि 1947 में हमसे बहुत बड़ी गलती हुई. देश आजाद होते ही सबसे पहले हमें भारत के हर गांव और हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल खोलने चाहिए थे. कोई भी देश अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिए बिना तरक्की नहीं कर सकता. 1947 में हमने ऐसा नहीं किया. ज़्यादा दुख की बात यह है कि अगले 75 साल भी हमने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर ध्यान नहीं दिया. क्या भारत अब और वक्त बर्बाद कर सकता है.

केजरीवाल ने कहा कि आपने केवल 14 हजार 500 सरकारी स्कूलों को ठीक करने की योजना बनाई है, जबकि देश भर में 10 लाख से ज्यादा सरकारी स्कूल हैं. ऐसे तो सारे सरकारी स्कूलों को ठीक करने में 100 साल से भी ज्यादा लग जाएंगे, तो क्या अगले 100 साल भी हम दूसरे देशों से पीछे रह जाएंगे. देश के हर सरकारी स्कूल में शानदार शिक्षा की व्यवस्था के बिना हमारा देश विकसित देश नहीं बन सकता.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में उन्होंने बहुत कम पैसो में सरकारी स्कूल बहुत शानदार बना दिए. उन्होंने अपने पत्र में पीएम मोदी से कहा है कि राष्ट्र निर्माण के इस कार्य में हम पूरी तरह आपका सहयोग करेंगे.

Related post

जेल से ही चलेगी दिल्ली सरकार! इतनी तारीख तक कस्टडी में रहेंगे केजरीवाल

जेल से ही चलेगी दिल्ली सरकार! इतनी तारीख तक…

Spread the loveदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कस्टडी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। कोर्ट की तरफ से…
दिल्ली शराब नीति घोटाला: मुख्यमंत्री केजरीवाल को ED का 9वां समन, 21 मार्च को पेश होने का आदेश

दिल्ली शराब नीति घोटाला: मुख्यमंत्री केजरीवाल को ED का…

Spread the loveदिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने एक बार फिर समन भेजा है. ये 9वीं बार है, जब केंद्रीय…
ED की चार्जशीट में CM का भी नाम, जांच एजेंसी कस सकती है शिकंजा, जाने चार्जशीट में क्या-क्या कहा गया

ED की चार्जशीट में CM का भी नाम, जांच…

Spread the loveकथित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED अब मुख्यमंत्री पर भी शिकंजा कस सकती है।…