• 28/10/2022

BJP पर CM भूपेश बघेल ने साधा निशाना, कहा- आदिवासियों को नक्सली समझने वाले लोग….

BJP पर CM भूपेश बघेल ने साधा निशाना, कहा- आदिवासियों को नक्सली समझने वाले लोग….
Spread the love

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने आदिवासियों को साधने के लिए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासियों को नक्सली समझने वाले, आदिवासियों की संस्कृति को मिलती वैश्विक पहचान को पचा नहीं पा रहे हैं.
भूपेश बघेल ने कहा कि 15 साल बीजेपी को मौका मिला, उनके जो समझ में आया वे उन्होंने किया. बिना बीजेपी का नाम लिए बघेल ने कहा कि वे बस्तर के आदिवासियों को नक्सली समझते थे. उनके सीने में गोलियां भी चलाते थे और जेल के अंदर भी डालते थे. उन्होंने कहा कि ये (बीजेपी) का दृष्टिकोण था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी दृष्टि ये है कि बस्तर हो चाहे सरगुजा, जो प्रदेश में 42 जनजातियां निवास करती हैं, उनकी अपनी बोली है, संस्कृति हैं, अपनी परंपराएं, नृत्य, संगीत हैं उनके साथ वे जीवन यापन करते हैं.

राज्योत्सव को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि देश-दुनिया के ट्राइबल का यहां संगम होगा. विदेशों की 9 टीमें आ रही हैं, जबकि 1400 कलाकार देश और 100 कलाकार विदेश से आ रहे हैं. जिससे छत्तीसगढ़ के गौरव और परंपरा को देश और दुनिया जानेगी.

Related post

ED BREAKING : IAS अधिकारी और कारोबारियों के यहां नगदी से भरी मिली आलमारी, 6.5 करोड़ कैश, सोना और जेवरात, ED ने दी आधिकारिक जानकारी

ED BREAKING : IAS अधिकारी और कारोबारियों के यहां…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापे में अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा की रकम, सोना…
अब प्रदेश में गोबर पेंट से होगी स्कूलों की रंगाई-पोताई, CM भूपेश बघेल ने दिए निर्देश

अब प्रदेश में गोबर पेंट से होगी स्कूलों की…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के स्कूलों की रंगाई-पोताई अब गोबर से निर्मित पेंट से होगी. राज्य में स्थापित किए गए गौठानों में…
CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ, बच्चों से लेकर बुजुर्ग पारंपरिक खेलों में दिखाएंगे हुनर

CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ,…

Spread the loveतीज त्यौहार, लोक संस्कृति, लोक कला को बढ़ावा देने के बाद अब छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को भी वैश्विक…