• 01/02/2023

HC ब्रेकिंग: शराब पर वसूले गए कोरोना टैक्स पर 10 महीने बाद भी नहीं दिया जवाब, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया अब अंतिम मौका

HC ब्रेकिंग: शराब पर वसूले गए कोरोना टैक्स पर 10 महीने बाद भी नहीं दिया जवाब, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया अब अंतिम मौका
Spread the love

कोविड काल के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बेचे जाने वाली शराब पर 10 प्रतिशत कोरोना टैक्स लगाया था। इस मामले में नोटिस इश्यू होने के 10 महीने बीत जाने के बाद भी शासन ने हाईकोर्ट में अभी तक कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया है। अब हाईकोर्ट ने शासन को जवाब पेश करने का अंतिम मौका दिया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 6 सप्ताह बाद होगी।

शराब पर लगाए गए 10 प्रतिशत कोरोना टैक्स के मामले को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मार्च 2022 में बिलासपुर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका लगाई थी। याचिका में कहा गया था कि सरकार ने कोरोना काल के दौरान राज्य में बेची जा रही शराब पर 10 प्रतिशत कोरोना टैक्स लगाया था। इस दौरान सरकार को इस टैक्स से करोड़ों रुपये की आमदनी हुई। लेकिन इस टैक्स का पैसा कोरोना से बचाव के इंतजामों में नहीं लगाया गया है और न ही सरकार ने इस पैसे को स्वास्थ्य विभाग को ही ट्रांसफर किया गया। उस राशि का किस तरह उपयोग किया जा रहा है यह बिल्कुल भी स्पष्ट नहीं है।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…