• 25/10/2023

अमित शाह और हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, सौंपे 8 ज्ञापन

अमित शाह और हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, सौंपे 8 ज्ञापन
Spread the love

कांग्रेस ने बुधवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा के दौरान समाज के कुछ वर्गों को एक दूसरे के खिलाफ भड़काने की नीयत से बयान दिए, जो कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। कांग्रेस ने कुल 8 मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

चुनाव आयोग से मुलाकात के उपरांत जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस का पहला ज्ञापन गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ और दूसरा ज्ञापन असम के मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ में दिए गए बयान को लेकर है, जिसमें उन्होंने भड़काऊ और विभाजनकारी बयानबाजी की थी। तीसरा ज्ञापन अधिकारियों को रथ प्रभारी बनाने और सेना के राजनीत‍िकरण और चौथा ज्ञापन मध्‍य प्रदेश के मंत्री गोव‍िंद स‍िंह राजपूत के ख‍िलाफ है, जिन्होंने बूथ प्रभारियों को रिश्वत देने की पेशकश की थी। चार शिकायतें तेलंगाना में बीआरएस सरकार द्वारा आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन के विभिन्न मुद्दों को लेकर थी।

कांग्रेस ने तेलंगाना में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों के गैरकानूनी तबादलों और पोस्टिंग के खिलाफ शिकायत की है। कांग्रेस नेताओं ने बीआरएस से जुड़े नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री आवास और अन्य सरकारी भवनों का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किए जाने की शिकायत भी की।

वहीं सलमान खुर्शीद ने कहा कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विभाजनकारी मुद्दे उठाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ शिकायतें चुनाव आयोग के समक्ष रखी गई हैं। कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि आयोग उपरोक्त शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध तरीके से संज्ञान लेगा।

Related post

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के आवास का सपना

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के…

Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश के लाखों जरूरतमंद परिवारों का…

वनांचल की बिंदा बाई के सपनों को मिला अपना…

Spread the loveरायपुर।मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में…
डोंगरगांव बना नगर पालिका,बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी,अधिसूचना जारी

डोंगरगांव बना नगर पालिका,बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी,अधिसूचना जारी

Spread the loveरायपुर।राज्य शासन ने डोंगरगांववासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए डोंगरगांव नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में…