• 03/06/2022

देश में फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले, तीन महीने बाद आए सर्वाधिक केस

देश में फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले, तीन महीने बाद आए सर्वाधिक केस

Follow us on Google News

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं। तीन महीने बाद देश में कोरोना ने चार हजार का आंकड़ा पार किया है। पिछले 24 घंटे में 4,041 नए मामले सामने आए। वहीं 2363 लोग ठीक हुए। जबकि 10 लोगों की मौत हो गई। देश में

इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21,177 हो गई है। वहीं अब तक 4 करोड़ 26 लाख 22 हजार 757 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। जबकि 5 लाख 24 हजार 651 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।

कोरोना के मामले केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र में एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर इन राज्यों में चिंता बढ़ा दी है। इन राज्यों में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखकर माना जा रहा है कि यहां ऐहतियातन फिर से मास्क लगाना अनिवार्य किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : पहरे में विधायक फिर भी बिगड़ रहा खेल, कांग्रेस के हाथ से निकल रही राज्यसभा सीट!