- 18/06/2024
इस चमत्कारी तेल के लिए उमड़ी भीड़, सुबह शाम मालिश से दूर हो रहा सभी प्रकार का दर्द!

भारत में यूं तो चमत्कार से जुड़ी कई कहानियां हैं, लेकिन आयुर्वेद जैसे इलाज का कोई तोड़ भी नहीं है। छत्तीसगढ़ में इन दोनों एक बच्चा सुर्खियों में बना हुआ है। इसकी वजह यह है कि जो भी अपने दुख दर्द लेकर इसके पास पहुंचते हैं, वो स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। बच्चे के चमत्कारी तेल से दर्दकारक बीमारियों के ठीक होने का लोग दावा कर रहे हैं।
बताया जाता है कि कांकेर जिले के पखांजूर में रहने वाले इस बच्चे के दिए तेल से सुबह शाम मालिश करने से लोगों का दर्द दूर हो रहा है। इसी बात को सुनकर लोग दूर-दूर से बच्चे के पास तेल मालिश कराने आ रहे हैं। एक महिला हाथ-पैर में दर्द के चलते परेशान थी। जिसे बच्चे ने सरसों का तेल दिया। बच्चे ने ये तेल सुबह शाम लगाने को कहा। दावा है कि महिला इसके बाद पूरी तरह से ठीक हो गई।
तेल लगा और दर्द गायब
महिला को तेल से फायदा होने के बाद ये बात आग की तरह फैली। लोग बच्चे के पास तेल लेने के लिए जुटने लगे। बच्चे ने जिन लोगों को तेल दिया,वो भी पहले से बेहतर महसूस करने लगे। ऐसा होने के बाद अब इस बच्चे के पास तेल लेने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है।
शिव का भक्त है अक्षर
बच्चे के पिता धरवा मंडल का कहना है कि बच्चे 1 साल पहले से घर के शिव मंदिर पूजा पाठ करते हैं। शिवजी के भक्त अक्षर शिव भगवान के पूजा मेंलगे रहते हैं, उनके पास जो भी बीमारी के लिए आते हैं उनको तेल देते हैं। इसमें जो जैसा दान देते हैं कोई मांग नही करते हैं।





