• 02/09/2022

क्या भरोसा है इस जिंदगी का: बर्थडे पार्टी में डांस करते आई शख्स की मौत, लाइव VIDEO आया सामने

क्या भरोसा है इस जिंदगी का: बर्थडे पार्टी में डांस करते आई शख्स की मौत, लाइव VIDEO आया सामने
Spread the love

‘क्या भरोसा है इस जिंदगी का, साथ देती नहीं है किसी का,’ ये लाइन अक्सर में गुनगुनाते और सुनते रहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कभी ये मौत जब सामने हो तो….दरअसल, ऐसा ही वाकया उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सामने आया है. जहां एक शख्स पार्टी के दौरान मस्ती में डांस कर रहा था. लेकिन अचानक वह गिर जाता है और मौके पर ही दम तोड़ देता है. जिसका अब लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर सब दांतों तले अंगुली दबा ले रहे हैं.

दरअसल, पूरी घटना जिले बारादरी थाना क्षेत्र के जैस ग्रैंड होटल का बताया जा रहा है. जहां प्रभात नाम का शख्स गुरुवार रात्रि 9 बजे किसी पार्टी में गोविंदा और सुष्मिता सेन के एक गाने पर मस्ती में डांस कर रहा था. काफी देर डांस करने के बाद वे अचानक फ्लोर पर गिर पड़ा. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी. उन्हें डॉक्टर मृत घोषित कर दिया. दिल का दौरा पड़ने के कारण अचानक प्रभात डांस करते हुए गिर गया.

जानकारी के मुताबिक प्रभात है और वह आईवीआरआई में सहायक टेक्निकल के पद पर कार्यरत था. वह किसी जन्मदिन की पार्टी में पहुंचा था. जहां गाने बजना शुरू हुए तो वह खुद को डांस करने से नहीं रोक सका. लेकिन शायद प्रभात को नहीं पता था कि जिन पलों को वह इतना एंजॉय कर रहा है, वह उसकी जिंदगी के आखिरी पल साबित होंगे.

Related post

बड़ा हादसा: दीवार गिरने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, महिला और मासूम घायल

बड़ा हादसा: दीवार गिरने से 4 बच्चों की दर्दनाक…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के इटावा में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां देर रात भारी बारिश के दौरान दीवार गिरने…
VIDEO: हनुमान के रोल में डांस कर रहा युवक अचानक स्टेज पर गिरा, आगे हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश

VIDEO: हनुमान के रोल में डांस कर रहा युवक…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां गणेश उत्सव के कार्यक्रम में…