• 30/01/2023

शर्मनाक: CG में मां ने उधारी लिए रुपये, पैसे के बदले नाबालिग बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार

शर्मनाक: CG में मां ने उधारी लिए रुपये, पैसे के बदले नाबालिग बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के धमतरी में शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 60 साल का बुजुर्ग महज 5 हजार रुपये के लिए नाबालिग का यौन शोषण करता रहा। जब नाबालिग गर्भवती हुई तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पिछले साल अक्टूबर में नाबालिग की मां ने पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय सुदर्शन नागरची से 5 हजार रुपये उधारी लिए थे। उसी दिन बुजुर्ग नाबालिग को घर बुलाकर उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने नाबालिग को धमकी दी कि अगर वह किसी को इस बारे में बताएगी तो उसे जान से मार देगा। जिसके बाद वो नाबालिग को अक्सर ही अपने घर बुलाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। डर की वजह से नाबालिग ने किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी।

उधर नाबालिग की तबियत जब लगातार खराब रहने लगी तो मां ने उसे डॉक्टर को दिखाया। जांच में नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। कुरुद पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर आरोपी सुदर्शन नागरेची के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 376, (2)(एन) व 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…