• 21/07/2024

केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, 3 की मौत, 8 घायल

केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, 3 की मौत, 8 घायल

Follow us on Google News

देश भर में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में हल्की-मध्यम से लेकर भारी बारिश हो रही है। इसी बीच उत्तराखंड में भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही आपदा कंट्रोल रूम हरकत में आ गया है। रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचे दल ने मलबे से सभी शव निकाल लिया है। मृतकों की पहचान 31 वर्षीय किशोर अरुण पराते निवासी नागपुर महाराष्ट्र, 24 वर्षीय सुनील महादेव काले निवासी जालना महाराष्ट्र और अरुण बिष्ट निवासी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

वहीं घायलों में चेलाभाई चौधरी गुजरात, हरदान भाई गुजरात, जगदीश पुरोहित गुजरात, घनेश्वर डांडे, महाराष्ट्र और अभिषेक चौहान महाराष्ट्र है।