• 20/01/2024

ED Breaking: जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री से ED की टीम कर रही पूछताछ, CM आवास के बाहर CRPF तैनात

ED Breaking: जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री से ED की टीम कर रही पूछताछ, CM आवास के बाहर CRPF तैनात
Spread the love

झारखंड में कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है। ईडी के अधिकारी आज सुबह सीएम हेमंत सोरेन के सरकारी निवास पहुंच गए हैं। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मुख्यमंत्री आवास के बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 1000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

इसके साथ ही ईडी की पूछताछ खत्म होने तक मुख्यमंत्री आवास के पास ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है और आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं हिनू एयरपोर्ट स्थित ईडी के ऑफिस की भी सुरक्षा  व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दफ्तर के बाहर बेरिकेडिंग लगा दी गई है इसके साथ ही सीआरपीएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को 13 जनवरी को 8 वां समन जारी किया था। जिसमें उनसे 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने के लिए कहा था। ईडी के समन का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा था कि ईडी 20 जनवरी को उनके आवास पर उनका बयान दर्ज कर सकती है।

क्या है पूरा मामला

रांची में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त का प्रवर्तन निदेशालय ने खुलासा किया था। जांच एजेंसी ने इस मामले में रांची के बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया था। ईडी ने उनके आवास से और मोबाइल से बड़ी मात्रा में सरकारी दस्तावेज बरामद किया था। ईडी इन दस्तावेजों की छानबीन और उनसे जुड़े तथ्यों के वेरीफिकेशन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है।

झारखंड पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा प्रदीप बागची, विष्णु कुमार अग्रवाल, भानु प्रताप प्रसाद और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। इसी के आधार पर ईडी ने आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज कर 3 भूमि घोटालों की जांच शुरु की थी।

इस मामले में ईडी अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों के साथ सांठगांठ करके भूमाफियाओं के  पक्ष में फर्जी तरीके से इन भू खंडों का हस्तांतरण किया था।

ईडी अब तक जिन 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है उनमें प्रदीप बागची, सद्दाम हुसैन, अफसर अली, इम्तियाज अहमद खान, फैयाज खान, तल्हा खान, भानु प्रताप प्रसाद, आईएएस अफसर दिलीप कुमार घोष, छवि रंजन, अमित कुमार अग्रवाल और विष्णु कुमार अग्रवाल का नाम शामिल है। इस जमीन घोटाले में ईडी अब तक 236 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें: रामलला की पूर्ण तस्वीर आई सामने, आंखे औऱ मनमोहक मुस्कान कर देंगे सम्मोहित, देखिए

Related post

रॉबर्ट वाड्रा लैंड स्कैम: IAS अशोक खेमका ने उजागर की थी गड़बड़ी, कांग्रेस सरकार ने तत्काल किया था तबादला, जानें पूरा मामला विस्तार से

रॉबर्ट वाड्रा लैंड स्कैम: IAS अशोक खेमका ने उजागर…

Spread the loveहरियाणा के शिकोहपुर लैंड डील घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के घेरे…
ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ की थी बड़ी प्लानिंग, ED के हत्थे चढ़े करीबी ने उगले सौरभ चंद्राकर के कई राज

ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौरभ चंद्राकर के करीबी नीतीश दीवान को गिरफ्तार…
ED ने सौम्या चौरसिया सहित जेल में बंद IAS अफसरों और आरोपियों से की लंबी पूछताछ, जल्दी ही इन लोगों की होगी गिरफ्तारी

ED ने सौम्या चौरसिया सहित जेल में बंद IAS…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में हुए कोल घोटाला मामले में जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) रायपुर केन्द्रीय जेल में बंद आरोपियों से…