• 02/11/2022

पत्नी से कहा जीना नहीं चाहता और झूल गया फांसी के फंदे पर, मौत के मुंह से खींच लाई 112 की टीम

पत्नी से कहा जीना नहीं चाहता और झूल गया फांसी के फंदे पर, मौत के मुंह से खींच लाई 112 की टीम
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया लेकिन पुलिस की 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और उसे बचा लिया। युवक का अब जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र स्थित पंप हाउस अटल कॉलोनी का है। निजी कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्य करने वाले 34 वर्षीय छवि कर्ष का मंगलवार को अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद वह काम पर चला गया। शाम को पत्नी को फोन कर सुसाइड करने की धमकी देते हुए कहा कि जीना नहीं चाहता, अब घर नहीं आउंगा और अपना मोबाइल बंद कर दिया।

घबराए परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि रात को वह घर पहुंचा और सबको कमरे से बाहर कर पंखे में फांसी लगाने लगा। पत्नी की चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौक पर पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने 112 को फोन कर दिया।

इसी दौरान वह फांसी के फंदे पर लटक गया। जानकारी मिलते ही 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। टीम ने देखा कि युवक की सांसे चल रही थी। जिसके बाद बगैर देर किए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आपको बता दें राजधानी रायपुर में भी एक महिला ससुराल वालों से विवाद के बाद फांसी के फंदे पर झूलने की तैयारी कर ही रही थी कि 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और

Related post

Aaj ka Panchang 24 October 2026: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 24 October 2026: पूर्व दिशा में…

Spread the loveAaj ka Panchang 24 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कई राशियों…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 24 अक्टूबर और दिन शनिवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर…

Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से…