• 04/09/2022

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी अब राजधानी की सड़क पर मांग रहे भीख, ये है वजह

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी अब राजधानी की सड़क पर मांग रहे भीख, ये है वजह
Spread the love

छत्तीसगढ़ में दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर हैं। राजधानी रायपुर में इनका धरना-प्रदर्शन अभी भी  जारी है। सरकार ने नियमित कर्चारियों अधिकारियों की डीए बढ़ाने की मांगों को मान तो लिया है लेकिन इनकी मांगे जस की तस हैं। इऩ्हें हड़ताल पर गए 16 दिन हो गए हैं लेकिन इनसे अभी तक सरकार से कोई चर्चा नहीं हुई है।

आलम यह है कि अब इन्हें सड़क पर भीख मांगकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सड़क किनारे बैठकर आंदोलनकारी आने जाने वाले लोगों से भीख मांग रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बहुत से ऐसे कर्मचारी हैं जो पिछले 10-15 सालों से नौकरी कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। जिसकी वजह से वे आर्थिक तंगी के हालातों से जूझ रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि साल 2018 में विधानसभा चुनावों के पहले भी वे नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उस दौरान कांग्रेस नेता उनके मंच पर आते थे और सरकार बनने पर नियमित करने का वादा किया था। उस दौरान नेताओं ने कहा था कि 10 दिन में उन्हें नियमित कर दिया जाएगा। लेकिन 4 साल बीत गए अभी तक इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डीए बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर था। सरकार के साथ हुई बैठक के बाद आंदोलन को समाप्त कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें : नासा के मून मिशन की लॉन्चिंग फिर टली, उड़ान भरने के पहले आई तकनीकी खराबी

इसे भी पढ़ें : 2024 में BJP को सबक सिखाने की तैयारी में नीतीश कुमार, 5 सितंबर को विपक्षी नेताओं से करेंगे मुलाकात

 

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…