• 06/08/2022

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने का दावा

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने का दावा

Follow us on Google News

कांकेर। कांकेर में शुक्रवार की शाम सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। सर्चिंग के दौरान पैमाने पर नक्सल सामग्रियां बरामद की गई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। इलाके की सर्चिंग के दौरान पुलिस को नक्सली कैम्प मिला। जहां नक्सलियों की वर्दी, दवाईयां, किताबें, खाने पीने का सामान इत्यादि सामान पुलिस ने बरामद किया।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सलियोंके खिलाफ अभी ऑपरेशन मानसून चला रही है। इस ऑपरेशन के तहत फोर्स ने जंगलों में सर्चिंग बढ़ा दी है। इस दौरान पुलिस की कई बार नक्सलियों से मुठभेड़ भी हुई।

इसे भी पढ़ें : एक गांव ऐसा जहां लागू हो गई पूर्ण शराबबंदी, खरीदने या बेचने पर लगा 51 हजार का जुर्माना, CCTV से की जाएगी निगरानी