• 31/08/2024

Gang Rape: रायपुर बस स्टैंड में 50 वर्षीय महिला से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

Gang Rape: रायपुर बस स्टैंड में 50 वर्षीय महिला से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 50 साल की एक महिला से गैंगरपे का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। जब महिला बेसुध हो गई तो उन्होंने महिला के साथ दरिंगदी की। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित अंतर्राष्ट्रीय बस स्टैंड का है। जानकारी के मुताबिक महिला महासमुंद जिले के सरायपाली की रहने वाली है। तीन दिन पहले पारिवारिक विवाद की वजह से वह घर छोड़कर आ गई थी और बस स्टैंड में ही रह रही थी। महिला पर बस ड्राइवर और कंडक्टर की पहले से ही बुरी नजर थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात दोनों ने महिला को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाया। जिसके बाद उससे उन्होंने दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर सोनीलाल झरिया को गिरफ्तार किया है।