• 29/08/2022

कांग्रेस पर फिर बरसे गुलाम नबी आजाद, कहा- पार्टी को दवा नहीं दुआ की है जरुरत

कांग्रेस पर फिर बरसे गुलाम नबी आजाद, कहा- पार्टी को दवा नहीं दुआ की है जरुरत
Spread the love

नई दिल्ली: कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद एक बार फिर गुलाम नबी आजाद अक्रामक नजर आए. आजाद ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है. इस दौरान उनके ऊपर लगे आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घर वालों ने घर छोड़ने पर मजबूर किया और जहां घर वालों को लगे कि यह आदमी नहीं चाहिए तो अकलमंदी खुद घर छोड़ने में है.

गुलाम नबी यहीं नहीं रुके, वे राहुल गांधी पर भी जमकर बरसे. उन्होंने ‘आपका रिमोट कंट्रोल बीजेपी के हाथ में है’ के सवाल पर कहा कि जो शख्स अपनी स्पीच खत्म करने के बाद भरी सदन में उनसे (PM से) गले मिले, तो वे मिले हैं या मैं मिला हूं?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश के DNA वाले बयान पर पलटवार करते हुए गुलाम नबी ने कहा कि पहले वे (जयराम रमेश) अपना DNA चेक करवाएं कि कहां के हैं और किस पार्टी से हैं, वह देखें कि उनका DNA किस-किस पार्टी में रहा है. बाहर के लोगों को कांग्रेस का अता-पता नहीं है. चापलूसी और ट्विट कर जिन्हें पद मिले अगर वे आरोप लगाएं तो हमें दुख होता है.

आजाद ने पार्टी को लेकर कहा कि ‘मैं कांग्रेस के लिए दुआ ही कर सकता हूं लेकिन कांग्रेस मेरी दुआ से ठीक नहीं होगी उसके लिए दवा चाहिए. अभी उसका डॉक्टर कंपाउंडर है. अभी कांग्रेस को स्पेशलिस्ट की जरूरत है.’

Related post

लोकसभा में बोले PM मोदी- हिंदू पर बयान विपक्ष का संयोग या प्रयोग, हाथरस हादसे पर भी जताया दुख

लोकसभा में बोले PM मोदी- हिंदू पर बयान विपक्ष…

Spread the loveपीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चल रही बहस का जवाब दिया।…
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम लिखी चिट्ठी, सरकार के 10 साल के फैसलों का किया जिक्र, जनता से मांगे सुझाव

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम लिखी चिट्ठी, सरकार…

Spread the loveदिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक चिट्ठी लिखी है. जिसमें उन्होंने केंद्र…
राहुल गांधी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पत्र में लिखा- राजीव के पास भिजवा देंगे

राहुल गांधी को बम से उड़ाने की मिली धमकी,…

Spread the loveकांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अलग-अलग राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं. वे इस यात्रा के…