• 02/04/2024

परीक्षा देने निकली छात्राओं की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर रूप से घायल

परीक्षा देने निकली छात्राओं की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Spread the love

खैरागढ़ बढ़ईटोला मार्ग पर आजबठेलकाडीह इलाके की रहने वाली दो छात्राओं की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। एक मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे जिसमें एक छात्र की चुन्नी बाइक में फस गई जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।

घटनास्थल पर ही दो छात्राओं की मौत हो गई वहीं दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

मिली जानकारी के मुताबिक आजबठेलकाडीह क्षेत्र के सेमरा की रहने वाली रश्मि वर्मा और डूमरडीह निवासी विक्टोरिया पाल खैरागढ़ में स्थित रानी रश्मि देवी महाविद्यालय एम ए पूर्व की परीक्षा देने घर से निकली थी ठेलकाडीह चौक पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थी ।तभी वहां उनका सहपाठी अपनी बहन को लेकर आया। और दोनों को अपनी बाइक में बैठा लिया।

खैरागढ़ से 10 किलोमीटर पहले बढ़ई टोला के पास एक छात्र की चुन्नी बाइक में फस गई जिससे अनियंत्रित होकर बाइक समेत सभी गिर पड़े। हादसे में रश्मि वर्मा और विक्टोरिया पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वही कैलाश और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है की बाइक काफी तेज गति में थी।

 

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
तेज रफ्तार बस ने लोडिंग वाहन को मारी जोरदार टक्कर, 16 यात्री गंभीर रूप से हुए घायल, मची चीख-पुकार

तेज रफ्तार बस ने लोडिंग वाहन को मारी जोरदार…

Spread the loveमध्यप्रदेश के रायसेन में भयानक सड़क हादसा सामने आया है। जहां यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने लोडिंग…
जहां दर्शन मात्र से होती है इच्छाएं पूरी, मिनी काशी के रूप में प्रसिद्ध भगवान शिव का अनोखा मंदिर

जहां दर्शन मात्र से होती है इच्छाएं पूरी, मिनी…

Spread the loveरायपुर से 8 किलोमीटर दूर खारुन नदी के तट पर स्थित 500 साल पुराना महादेव मंदिर, भगवान शिव का…