• 11/03/2024

प्रेमी को फोन कर बुलाया, फिर चाकू से उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

प्रेमी को फोन कर बुलाया, फिर चाकू से उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…
Spread the love

भोपाल: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक के मर्डर से सनसनी फैल गई. मामला भोपाल से लगे दामखेड़ा का है. हत्या की ये वारदात शनिवार रात की है. रविवार को लहूलुहान हालात में युवक का शव मिला और आखिरकार सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने आरोपी युवती और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, प्रेमिका ने अपने प्रेमी की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने किसी और से शादी कर ली थी. युवती ने उसे मिलने बुलाया. अपने साथी के साथ मिलकर उसके सिर पर पत्थर मारे. फिर चाकू से गला रेत दिया. मृतक युवक का नाम विशाल कुशवाह है. वो दामखेड़ा गांव में रहता था. उसकी मां सरपंच हैं, पिता खेती किसानी करते हैं.

Big Breaking: बारातियों से भरी बस के ऊपर हाईटेंशन तार गिरा, 6 जिंदा जले

रविवार सुबह एक व्यक्ति ने रास्ते में खून पड़ा देखा. खून की बूंदों से बनी धार एक खेत की ओर जा रही थी. उस व्यक्ति ने जब खेत में जाकर देखा तो वहां विशाल की खून से लथपथ लाश पड़ी थी, उसका गला बुरी तरह से रेता गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस ने मृतक विशाल के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि उसने किसी नीतू शाक्य से बात की थी. पुलिस ने आरोपी युवती से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली.

Related post

AI का इस्तेमाल कर कारोबारी से ठगी, CBI अफसर बनकर ट्रांसफर करवाए रुपए, पुलिस भी हैरान !

AI का इस्तेमाल कर कारोबारी से ठगी, CBI अफसर…

Spread the loveदेशभर में लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गलत इस्तेमाल हो रहा है. साइबर ठग AI का इस्तेमाल कर लगातार ठगी…
कांग्रेस को लगने वाला है सबसे बड़ा झटका, इस दिग्गज ने बंद कमरे में बीजेपी नेता से की मुलाकात

कांग्रेस को लगने वाला है सबसे बड़ा झटका, इस…

Spread the loveभोपाल:  मध्य प्रदेश में इस वक्त सियासी दल बदल का दौर तेज हो चुका है. एक-एक करके कांग्रेस के…
स्कूल के टॉयलेट में मासूम बच्ची से रेप, ऐसे हुई आरोपी की पहचान

स्कूल के टॉयलेट में मासूम बच्ची से रेप, ऐसे…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां प्रायमरी क्लास में…