• 08/12/2023

दो मिनट के यौन सुख की इच्छा को नियंत्रित रखें लड़कियां, हाईकोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई आपत्ति

दो मिनट के यौन सुख की इच्छा को नियंत्रित रखें लड़कियां, हाईकोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई आपत्ति
Spread the love

सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के एक फैसले पर की गई टिप्पणी को लेकर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। पॉक्सो से जुड़े एक मामले में हाईकोर्ट ने किशोरियों को अपनी यौन इच्छाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी थी और कहा था कि उन्हें 2 मिनट के यौन सुख के फेर में नहीं पड़ना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस भाषा को आपत्तिजनक और अनुचित बताया है। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट की तरफ से की गई टिप्पणियां संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत किशोरों के अधिकारों का उल्लंघन है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारा प्रथम दृष्टया यह मानना है कि न्यायाधीशों से व्यक्तिगत विचार व्यक्त करने या उपदेश देने की अपेक्षा नहीं की जाती। इस मामले में शीर्ष न्यायलय ने पश्चिम बंगाल सरकार समेत कई अन्य को भी नोटिस जारी किया गया है। कोर्ट ने राज्य से पूछा है कि हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की जाएगी या नहीं।

ये है मामला

दरअसल पॉक्सो से जुड़े एक मामले में निचली अदालत ने एक लड़के को अपनी नाबालिग साथी के साथ यौन संबंध बनाने पर 20 साल की सजा सुनाई गई थी। निचली अदालत के इस फैसले हाईकोर्ट को में चुनौती दी गई थी। इस मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एक लड़के को बरी कर दिया था। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि किशोरियों को अपनी यौन इच्छाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए और दो मिनट के सुख के लिए खुद को समर्पित नहीं करना चाहिए।

Related post

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…
रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के आयोजन पर रोक

रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में देश के तीन क्रिकेट स्टेडियमों को अगली सुनवाई…
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत मुख्यमंत्री…