• 03/06/2022

कश्मीर फाइल देखने की फुर्सत थी लेकिन अब हिन्दू मारे जा रहे हैं तो BJP और RSS मौन क्यों- भूपेश बघेल

कश्मीर फाइल देखने की फुर्सत थी लेकिन अब हिन्दू मारे जा रहे हैं तो BJP और RSS मौन क्यों- भूपेश बघेल
Spread the love

रायपुर। जम्मू कश्मीर में हिन्दुओं की टारगेट किलिंग को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, धारा 370 का ढिंढोरा का पीट रहे थे 370 हट गया। जम्मू कश्मीर को तीन टुकड़े में बांट डाले। आज कश्मीरी पंडित और हिंदू मारे जा रहे हैं। इसके लिए जिम्मेदार कौन है? इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? कल जम्मू में हिंदू कर्मचारियों ने रैली निकाली। वहां जाना नहीं चाहते। इसके बारे में भारत सरकार को बोलना चाहिए। लोगों को सुरक्षा क्यों नहीं दे पा रहे? हिंदू मारे जा रहे हैं भाजपा मौन क्यों है?

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव : राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन निर्विरोध निर्वाचित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के अपने कार्यक्रम में रवाना होने से पहले मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वो तो कह रहे थे कि 370 हटा देने से, 3 राज्यों में बांट देने से, विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के साथ सब ठीक हो जाएगा। सब कुछ हट गया फिर अब स्थिति सामान्य क्यों नहीं है। इनको कश्मीर फाइल देखने की फुर्सत थी और आज जब हिन्दू मारे जा रहे हैं तो मौन क्यों है भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोग। इनकी रणनीति पूरी तरह से फेल हुई है, इनकी सोच सही नहीं थी। सीएम ने आगे कहा कि ये लोग कहते थे 370 हट गया, वहां सब ठीक हो गया, अब जम्मू कश्मीर में जमीन खरीदेंगे, मकान बनाएंगे। अब स्थिति क्या है, जस की तस।

इसे भी पढ़ें : पहरे में विधायक फिर भी बिगड़ रहा खेल, कांग्रेस के हाथ से निकल रही राज्यसभा सीट!

Related post

अडानी ग्रुप के समर्थन में खुलकर आया RSS, मुखपत्र में कहा- मकसद पूरा करने प्लानिंग के साथ रिपोर्ट बनाई

अडानी ग्रुप के समर्थन में खुलकर आया RSS, मुखपत्र…

Spread the loveअडानी ग्रुप के ऊपर स्टॉक में हेरफेर, अकाउंटिंग धोखाधड़ी, शैल कंपनियां, मनी लॉन्ड्रिंग जैस गंभीर आरोप लगे हैं। देशी…
क्या यह न्यायपालिका के खिलाफ युद्ध का ऐलान है?

क्या यह न्यायपालिका के खिलाफ युद्ध का ऐलान है?

Spread the love(आलेख : राजेंद्र शर्मा) मोदी सरकार के कानून मंत्री, किरण रिजिजू ने संसद के चालू शीतकालीन सत्र के दौरान…
अपनी ही सरकार के खिलाफ BJP के पूर्व सांसद ने खोला मोर्चा, सरकारी आवास अलॉट करने के लिए कही ये बात…

अपनी ही सरकार के खिलाफ BJP के पूर्व सांसद…

Spread the loveएक बार फिर बीजेपी के दिग्गज नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ…