• 16/04/2024

रफ्तार का कहर! क्रेन और ऑटो की भीषण टक्कर, हादसे में सात लोगों की मौत

रफ्तार का कहर! क्रेन और ऑटो की भीषण टक्कर, हादसे में सात लोगों की मौत
Spread the love

पटना के कंकड़बाग बाईपास इलाके के रामलखन पथ के पास बड़ा हादसा हो गया।यहां क्रेन और ऑटो की भीषण टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद दलबल के साथ पुलिस टीम भी घटनास्थल पहुंची और सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना पीएमसीएच भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

क्रेन और ऑटो की भीषण टक्कर

बताया जाता है कि राजधानी पटना में जगह-जगह मेट्रो का काम चल रहा है। कंकड़बाग बाईपास इलाके में भी मेट्रो का काम चल रहा था, जिसको लेकर क्रेन पर लोहे के कुछ सामान लदे थे और क्रेन धीरे-धीरे पीछे की ओर जारहा था। उसी दौरान सामने से आरही ऑटो ने क्रेन में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कुल सात लोगों की जान चली गई।

घटना के बाद सभी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है। वहीं ऑटो चालक फरार बताया जा रहा है।

इस मामले को लेकर कंकड़बाग थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि कंकड़बाग थाना क्षेत्र घटना में 7 लोगों की मौत हुई है, लेकिन एक्सीडेंटल मामला ट्रैफिक थाना बाईपास में दर्ज होता है। सभी मृतकों का पीएमसीएच में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।सुबह में मेट्रो प्रोजेक्ट में चल रहे कार्य के दौरान एक बड़ी गाड़ी बैक हो रही थी, उसमें जा कर ऑटो ने ठोकर मार दी।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
तेज रफ्तार बस ने लोडिंग वाहन को मारी जोरदार टक्कर, 16 यात्री गंभीर रूप से हुए घायल, मची चीख-पुकार

तेज रफ्तार बस ने लोडिंग वाहन को मारी जोरदार…

Spread the loveमध्यप्रदेश के रायसेन में भयानक सड़क हादसा सामने आया है। जहां यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने लोडिंग…
कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की मौत

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में…

Spread the loveअसम के करीमगंज में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। NH…