• 02/10/2022

यहां फुटबाल मैच के दौरान हुई हिंसा, भगदड़ मचने से 127 लोगों की मौत, 180 घायल

यहां फुटबाल मैच के दौरान हुई हिंसा, भगदड़ मचने से 127 लोगों की मौत, 180 घायल
Spread the love

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. इंडोनेशिया में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मच जाने से 127 लोगों की मौत हो गई. जबकि 180 लोगों के घायल होने की खबर है. घटना की जानकारी इंडोनेशियाई पुलिस ने रविवार को दी है.

जानकारी के मुताबिक यह घटना इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में हुई है. पूर्वी जावा के पुलिस प्रमुख निको अफिंटा ने बताया कि अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुराबाया के बीच मैच समाप्त होने के बाद, हारने वाली टीम के समर्थकों ने ग्राउंड पर हमला कर दिया.

इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस दागे, जिसके बाद भगदड़ मच गई. हादसे में दम घुटने के मामले सामने आए. स्थानीय समाचार चैनलों के वीडियो फुटेज में लोग मलंग के स्टेडियम में दौड़ते हुए और शवों को ले जाते हुए दिखाए गए हैं.

वहीं बताया जा रहा है कि इंडोनेशियाई शीर्ष लीग BRE लीग 1 ने इस मैच के बाद एक सप्ताह के लिए खेलों पर रोक लगा दी है. इस मैच में पर्सेबाया ने 3-2 से जीत हासिल की थी. इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ (PSSI) ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

Related post

Alert : यहां सुनामी आने की चेतावनी जारी, लद्दाख में लगे भूकंप के झटके

Alert : यहां सुनामी आने की चेतावनी जारी, लद्दाख…

Spread the loveइंडोनेशिया में तबाही मचाने के बाद अब भारत के लद्दाख में और सोलोमन द्वीप के पास भी शक्तिशाली भूकंप…
Prophet Muhammad controvercy : बंगाल में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

Prophet Muhammad controvercy : बंगाल में फिर भड़की हिंसा,…

Spread the loveहावड़ा। भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर दिए गए बयान पर मचा बवाल…