• 20/08/2022

गृहमंत्री ने की राजधानी की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, बढ़ते अपराधों और चालानी कार्रवाई को लेकर दिए ये निर्देश

गृहमंत्री ने की राजधानी की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, बढ़ते अपराधों और चालानी कार्रवाई को लेकर दिए ये निर्देश
Spread the love

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियो से कहा है कि वो साइबर सेल और सूचना तंत्र को ज्यादा मजबूत करें ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। गृहमंत्री ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ित लोगो की रिपोर्ट थाने में आवश्यक रूप से दर्ज करें और अपराध की रोकथाम के लिए रातों में गश्त बढ़ाएं।

गृहमंत्री ने कहा कि रायपुर पुलिस को नगर निगम के साथ मिलकर ऐसे गैराज संचालकों को निर्देश जारी करना चाहिए जो सड़क किनारे गाडियों को खड़ी कर देते हैं और इससे ट्रेफिक की समस्या पैदा होती है। गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पुलिस द्वारा की जाने वाली वाहन चेकिंग के दौरान ही वहीं पर आरटीओ का भी कैंप लगवाएं ताकि बिना लाइसेंस वालों का वहीं पर लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। गृहमंत्री ने कहा है कि वो पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए रायपुर में पुलिस पेट्रोल पंपों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही गृहमंत्री ने जिले में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की भी बात कही है ताकि अपराध पर बेहतर तरीके से अंकुश लगाया जा सके।

बैठक में गृहमंत्री ने कहा है कि पुलिस अधिकारियो को स्कूल और कालेज में जाकर छात्रों को कानून और यातायात के प्रति जागरूक करना चाहिए ताकि वो दूसरों को भी जागरूक करें। गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियो को निर्देशित किया है कि नया रायपुर क्षेत्र की पुलिस को ज्यादा एक्टिव रहने की जरूरत है और यहां चारों तरफ से पुलिस गश्त को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। गृहमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ये भी निर्देशित किया है कि वो महीने में कम से कम एक बार अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलें और उनसे सीधे बात करें ताकि कहीं कोई समस्या हो तो वो सामने आ सके और उसका निराकरण किया जा सके।

लाइसेंसी बंदूक धारकों के बारे में गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि एक बार सभी का परीक्षण करें और संबंधित के लिए आवश्यक महसूस ना होने पर इसके निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करें। समीक्षा बैठक में गृहमंत्री ने रायपुर पुलिस की कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए कहा है कि पुलिस ऐसा काम करती रहे जिससे अपराधियों के मन में पुलिस का भय हो और आम जनता के मन में पुलिस के प्रति सम्मान और बढ़ता रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर रेंज के आईजी बद्रीनारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : 250 रुपये फीस जमा नहीं करने पर छात्र की पिटाई, 10 दिन बाद अस्पताल में मौत

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…