• 20/08/2022

चोरी के शक में दो युवकों को दी ऐसी तालिबानी सजा कि Video देख कांप जाएगी रूह, 5 गिरफ्तार

चोरी के शक में दो युवकों को दी ऐसी तालिबानी सजा कि Video देख कांप जाएगी रूह, 5 गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो युवकों को चोरी के शक में लोहे के पोल से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। तालिबानी सजा का यह वायरल अब सोशल मीडिया में वीडियो हो गया है। मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 17 अगस्त का बताया जा रहा है। दोनों पीड़ित सकरी थाना क्षेत्र के घुरु गांव के रहने वाले हैं। राजकुमार सूर्यवंशी अपने दोस्त सतसागर धृतलहरे के साथ 17 अगस्त को सीपत के बसहा गांव में रहने वाले चचेरे भाई के पास मोबाइल लेने जा रहे थे। उनकी बाइक ग्राम पंचायत डंगनिया के पास खराब हो गई। दोनों युवक बाइक ठीक करने लगे।

इसी दौरान गांव के कुछ युवक वहां पहुंच गए औऱ चोरी का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने दोनों युवकों को लोहे के एक पोल से बांध दिया और फिर लात-घूंसों और बेल्ट से उनके साथ मारपीट की। दोनों युवक रहम की भीख मांग रहे थे लेकिन वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति का दिल उन पर नहीं पसीजा। जब दोनों अधमरा हो गए तब उन्हें छोड़ दिया गया।

जानकारी के मुताबिक शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में मामूली धाराओं के तहत ही कार्रवाई की थी लेकिन गांव के ही एक युवक द्वारा बनाया गया मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने सभी पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : 250 रुपये फीस जमा नहीं करने पर छात्र की पिटाई, 10 दिन बाद अस्पताल में मौत

इसे भी पढ़ें : गृहमंत्री ने की राजधानी की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, बढ़ते अपराधों और चालानी कार्रवाई को लेकर दिए ये निर्देश

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…