• 12/02/2024

भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई बस में जा घुसी कार, स्विफ्ट सवार 5 लोग जिंदा जले

भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई बस में जा घुसी कार, स्विफ्ट सवार 5 लोग जिंदा जले
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में भीषण सड़क हादसा हो गया है। एक स्लीपर बस अऩियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार बस से जा भिड़ी। जिससे बस और कार दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के मुताबिक वोल्वो बस आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। इसी दौरान डिवाइडर से टकराने के बाद वह अनियंत्रित हो कर तिरछी हो गई। बस के ठीक पीछे आ रही स्विफ्ट कार को संभलने का मौका नहीं मिला और वह बस के फ्यूल टैंक के पास उससे जा टकराई। टक्कर लगते ही बस के फ्यूल टैंक में आ लग गई।

इस आग की चपेट में स्वीफ्ट कार भी आ गई। कार में 5 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि उन्हें बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। इस हादसे में पांचों व्यक्ति की कार के अंदर जलने से मौत हो गई।

वहीं बस में बैठे यात्री जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। बस में 50 यात्री सवार थे। इस हादसे में कुछ यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस हादसे में मारे गए लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Related post

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17…

Spread the love00 प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत…

Spread the love00 केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार 00 मुख्यमंत्री…