• 13/11/2024

‘आरोपी या दोषी होने पर भी नहीं गिरा सकते घर’, विध्वंस के लिए डीएम को बनाना होगा नोडल अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर जारी की गाइडलाइन

‘आरोपी या दोषी होने पर भी नहीं गिरा सकते घर’, विध्वंस के लिए डीएम को बनाना होगा नोडल अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर जारी की गाइडलाइन
Spread the love

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को बुलडोजर एक्शन पर फैसला सुनाया। इस दौरान कोर्ट ने साफ कहा कि सरकारी शक्तियों का नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने  बुलडोजर एक्शन पर  कहा कि अपराध का आरोप या दोषी होना घर तोड़ने का आधार नहीं। किसी भी आरोपी का घर नहीं गिरा सकते

कोर्ट ने कहा कि प्रशासन अगर गलत तरीके से घर गिराता है तो इसके लिए अधिकारियों को जवाबदेह बनाना पड़ेगा। गलत तरीके से घर तोड़ने पर मुआवजा मिलना चाहिए।

अपने फैसले में कोर्ट ने कहा कि अधिकारी मनमाने तरीके से काम नहीं कर सकते। बुलडोजर एक्शन का मनमाना रवैया बर्दाश्त नहीं होगा। अगर कोई किसी मामले में आरोपी है तो घर तोड़कर पूरे परिवार को सजा क्यों दी जाए? पूरे परिवार से उनका घर नहीं छीना जा सकता।

कोर्ट ने कहा, “हमने सभी दलीलें सुनी। लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर विचार किया। न्याय के सिद्धांतों पर विचार किया। इंदिरा गांधी बनाम राजनारायण, जस्टिस पुत्तास्वामी जैसे फैसलों में तय सिद्धान्तों पर विचार किया। सरकार की जिम्मेदारी है कि कानून का शासन बना रहे। लेकिन इसके साथ ही नागरिक अधिकारों की रक्षा संवैधानिक लोकतंत्र में जरूरी है।”

सत्ता का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं होगा। अधिकारी अदालतों की तरह काम नहीं कर सकते। प्रशासन जज नहीं हो सकता। किसी की छत छीनना अधिकारों का हनन है। हर जिले का डीएम अपने क्षेत्राधिकार में किसी भी संरचना के विध्वंस को लेकर एक नोडल अधिकारी को नियुक्त करेगा। यह नोडल अधिकारी इस पूरी प्रक्रिया को सुनिश्चित करेगा कि संबंधित लोगों को नोटिस समय पर मिले और इन नोटिस पर जवाब भी सही समय पर मिल जाए। इस तरह किसी स्थिति में बुलडोजर की प्रक्रिया इसी नोडल अधिकारी के जरिए होगी।

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…
15 अगस्त पर लाल किले में क्या-क्या होगा? ध्वजारोहण से 21 तोपों की सलामी तक, जानिए पूरा कार्यक्रम

15 अगस्त पर लाल किले में क्या-क्या होगा? ध्वजारोहण…

Spread the loveनई दिल्ली- देश 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री…
चमोली टनल हादसा: छत्तीसगढ़ के दो मजदूर समेत 7 की मौत, 12 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

चमोली टनल हादसा: छत्तीसगढ़ के दो मजदूर समेत 7…

Spread the loveउत्तराखंड। चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड के बाद पानी रिसने लगा।…